हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चांशल और धर्मशाला के धौलाधार में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। मानसून विदा होने के आठ दिन बाद ही मंगलवार को किन्नौर, लाहौल-स्पीति, साच पास दर्रे ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। 10 सेंटीमीटर से लेकर एक फीट तक ताजा हिमपात हुआ है। यही नहीं, प्रदेश भर में सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक करीब 12 घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
Snowfall Himachal: शिमला के चांशल, धर्मशाला के धौलाधार में सीजन का पहला हिमपात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल-स्पीति के कोकसर में बीते वर्ष 18 अक्तूबर को पहली बर्फबारी हुई थी। इस वर्ष बीते 3 मई के बाद मंगलवार को बर्फबारी हुई है। किन्नौर में भी बर्फबारी ने दस्तक दे दी है।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के सामने थौला पहाड़ी, किन्नर कैलाश, जौर खंड, नाको के रियोपुर्गिल, सांगला, भावावैली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी सेब सीजन चल रहा है। कल्पा और पूह ब्लॉक से सेब की लाखों पेटियां मंडी पहुंचनी हैं। ऐसे में बदले मौसम ने बागवानों की परेशानी बढ़ा दी है।
दो दिन बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं। 14 अक्तूबर से मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग 3.0
कल्पा 6.4
नारकंडा 5.7
डलहौजी 9.0
शिमला 9.4
धर्मशाला 12.2