फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 16 कमरों का तीन मंजिला मकान जलकर राख, 20 भेड़ें जिंदा जली

Fri, 03 Nov 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, बंजार (कुल्लू) Updated Fri, 03 Nov 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
house on fire in kullu 20 sheep died

उपमंडल बंजार की देऊठा पंचायत के धराला गांव में 16 कमरों का तीन मंजिला मकान वीरवार सुबह जलकर राख हो गया। घटना में 20 भेड़ें जिंदा जल गईं। वहीं घर में रखा सारा सामान राख हो गया। घटना में करीब बीस लाख रुपये नुकसान आंका गया है। 



आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों को फौरी राहत बांटी गई। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मकान की तीसरी मंजिल में अचानक आग भड़क गई।

house on fire in kullu 20 sheep died

घटना के समय घर में केवल 14 वर्षीय लड़की डोली देवी मौजूद थी। अन्य परिजन घर से बाहर कार्य के लिए गए थे। काष्ठकुणी शैली में बने इस मकान में आग एकदम भड़क गई। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन तब तक देर हो चुकी है। 

चंद घंटों में मकान जलकर राख हो गया। घटना में 20 भेड़ों समेत घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जबकि एक गाय को बचा लिया गया। घटना से चार परिवार बेघर हो गए हैं। जिसमें सेस राम, छापे राम, कौशल्या देवी और प्रोमिला देवी का परिवार शामिल हैं।

house on fire in kullu 20 sheep died
प्रभावित की ओर से करीब 20 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। उधर, सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कर्मचंद ने पुलिस अधिकारी बृज लाल की अध्यक्षता में जवानों को मौक पर बचाव कार्यों के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
house on fire in kullu 20 sheep died

प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रभावितों को प्रशासन की ओर से नियमानुसार फौरी राहत प्रदान की गई है। मौके पर पटवारी को भेजा गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed