फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हवा में लटकी वोल्वो बस, यात्रियों के गले में अटकीं सांसें

Sat, 27 Apr 2019 04:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Apr 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
HRTC Volvo bus hits parapet Bharwain mubarakpur road una Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भरवाईं-मुबारिकपुर सड़क पर बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया जब वॉल्वो बस सड़क किनारे बने पैरापिट को तोड़ती हुई हवा में लटक गई और साथ बने स्कूल पर गिरने से बच गई। 

HRTC Volvo bus hits parapet Bharwain mubarakpur road una Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल बंद था और बच्चों की चहल-पहल नहीं थी। इस कारण अप्रिय घटना नहीं घटी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और क्रेन से बस को निकलवाया। शनिवार सुबह नौ बजे के करीब दिल्ली से बैजनाथ जा रही वॉल्वो बस भरवाईं आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के गेट के नजदीक पैरापिट को तोड़ती हुई बस दूसरे पैरापिट के सहारे हवा में लटक गई। बस की टक्कर से टूटे पैरापिट और पत्थर स्कूल को जाने वाले रास्ते में जा गिरा। बस की टक्कर की आवाज सुनकर स्कूल के एमडी संजय भारद्वाज और स्टाफ भी बाहर आ गया।

HRTC Volvo bus hits parapet Bharwain mubarakpur road una Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

जिस जगह पर हादसा हुआ है उसकी दूसरी तरफ सड़क किनारे एनएच ने डंगे का काम शुरू किया है। इस कारण रेत, बजरी और अन्य निर्माण सामग्री को सड़क पर फेंका हुआ है। यहां सड़क भी काफी तंग है। बस चालक शशि कुमार ने बताया कि जब वह भरवाईं की ओर जा रहा था तो भरवाईं की तरफ से एक टेंपो ट्रेवलर आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
HRTC Volvo bus hits parapet Bharwain mubarakpur road una Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

इसको बचाने के चक्कर में उसने गाड़ी घुमा दी और यह पैरापिट से जा टकराई। बस में करीब बारह लोग सवार थे। उन्हें दूसरी बस में भेजा गया। एसएचओ जगबीर ठाकुर ने बताया कि किसी गाड़ी को बचाने के कारण बस चालक ने बस को स्कूल वाली तरफ बने पैरापिट में दे मारा।

विज्ञापन
HRTC Volvo bus hits parapet Bharwain mubarakpur road una Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

इससे पैरापिट टूटकर स्कूल के रास्ते में जा गिरा। बस दूसरे पैरापिट के सहारे अटक गई। उन्होंने बताया कि बस में बैठी सभी सवारियां सुरक्षित हैं। हादसे के समय स्कूल के बाहर कोई भी बच्चा नहीं थी। पुलिस ने ड्राइवर के बयान कमलबद्ध कर लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed