सब्सक्राइब करें

हिमाचल: आज तक नहीं देखी शहीद की ऐसी विदाई, 10 किमी तक लोगों ने की फूलों की बारिश, आंसू कम, गर्व ज्यादा दिखा

नीरज महाजन, संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Feb 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
martyr ankesh bhardwaj cremation Thousands bid tearful adieu
शहीद अंकेश को अंतिम विदाई। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में किसी जवान की शहादत के बाद ऐसी अंतिम विदाई पहली बार देखी गई। गांव में शहीद अंकेश की पार्थिव देह पहुंचने पर पटाखों और आतिशबाजी से स्वागत किया गया। 10 किमी तक क्षेत्र में लोगों ने फूलों की बारिश की। लोगों की आंखों में आंसू कम और गर्व ज्यादा दिख रहा था। सेऊ गांव की गलियां, सड़क और घरों की छतें लोगों से भर गईं। करीब 15 हजार लोग अंतिम संस्कार के लिए जुड़ गए। बच्चे तिरंग लेकर खड़े रहे। युवाओं ने तिरंगा यात्रा के साथ जोरदार स्वागत किया तो महिला-पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों ने फूलों की बारिश कर श्रद्धांजलि दी। तरघेल से शहीद के घर तक जगह-जगह फूलों की बारिश कर शहीद का स्वागत किया। पहली बार किसी शहीद को खुली जीप में शमशानघाट तक लेकर गए।

Trending Videos
martyr ankesh bhardwaj cremation Thousands bid tearful adieu
- फोटो : संवाद

माता-पिता ने संस्कार से पहले अपने अविवाहित बेटे के साथ शादी से जुड़ी रस्में निभाईं। अंकेश के माता-पिता ने बेटे की पार्थिव देह को आंगन में रखकर दूल्हे की तरह सजाया। मां ने शहीद बेटे को सेहरा लगाया। नोटों का हार गले में पहनाकर गालों को प्यार से सहलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
martyr ankesh bhardwaj cremation Thousands bid tearful adieu
- फोटो : संवाद

आंखों से आंसू तक नहीं निकाले। एकटक बेटे को निहारती रही। पार्थिव देह बैंड-बाजे के साथ मुक्ति धाम तक पहुंचाई गई। प्रदेश सरकार की तरफ से खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, डीएसपी सहित सेना के अधिकारियों ने सलामी दी।

martyr ankesh bhardwaj cremation Thousands bid tearful adieu
- फोटो : संवाद

कोट-पेंट पहन शहीद की पार्थिव देह लेने पहुंचे पिता- शहीद के पिता का हौसला भी देखते ही बनता था। बेटे को हमेशा के लिए खो देने के दर्द के बाद भी शहीद के पिता बांचा राम बेटे की पार्थिव देह लेने के लिए कोट-पेंट टाई और सिर पर पगड़ी पहनकर पहुंचे। आंखों में आंसू तो थे, लेकिन हजारों की भीड़ देखकर बेटे पर गर्व भी था।

विज्ञापन
martyr ankesh bhardwaj cremation Thousands bid tearful adieu
- फोटो : संवाद

शोक में 10 किमी क्षेत्र में बंद रहीं दुकानें- अंकेश की पार्थिव देह जब तक घर नहीं पहुंची, तब तक क्षेत्र की दुकानें बंद रहीं। हमीरपुर-बिलासपुर सीमा पर तरघेल में सुबह करीब 9 बजे शहीद अंकेश की पार्थिव देह पहुंची। इस दौरान 10 किलोमीटर के रास्ते में सभी दुकानें बंद रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed