फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   maternal aunt-in-law has also been arrested; she used to scout for grooms for 'luteri dulhan' Sheetal

फर्जी शादी गिरोह: भांजी के बाद मामी सास भी गिरफ्तार, 'लुटेरी दुल्हन' शीतल के लिए तलाशती थी दूल्हे

Mon, 15 Jun 2026 09:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़/मैहरे (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़/मैहरे (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jun 2026 09:47 PM IST
सार

पुलिस ने नीलम नामक महिला को गिरफ्तार किया है, जो पहले से गिरफ्तार बिचौलिया पूनम की मामी सास बताई जा रही है। 

विज्ञापन
maternal aunt-in-law has also been arrested; she used to scout for grooms for 'luteri dulhan' Sheetal
लुटेरी दुल्हन(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

फर्जी शादी कर दूल्हों से ठगी करने के मामले में पुलिस जांच के दौरान एक और गिरफ्तारी हुई है। इस बार पुलिस ने नीलम नामक महिला को गिरफ्तार किया है, जो पहले से गिरफ्तार बिचौलिया पूनम की मामी सास बताई जा रही है। आरोपी पर कथित रूप से दुल्हन शीतल के लिए अविवाहित युवकों की तलाश करने और उन्हें शादी के लिए तैयार कराने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नीलम क्षेत्र में अविवाहित युवकों की जानकारी जुटाकर उसे पूनम तक पहुंचाती थी, जिसके बाद शीतल के साथ मिलकर शादी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती थी। 

विज्ञापन

दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

सोमवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। यह इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले कथित दुल्हन शीतल और बिचौली पूनम को गिरफ्तार किया जा चुका है, हालांकि दोनों को बाद में सशर्त जमानत मिल गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शुरुआत गलोड़ के युवक ने की थी शिकायत

मामले की शुरुआत गलोड़ क्षेत्र के मनीष नामक युवक की शिकायत से हुई थी। शिकायत में आरोप था कि शादी के बाद शीतल दस्तावेज मांगने पर टालमटोल करती रही और बाद में धमकियां भी मिलने लगीं। जांच में सामने आया कि शीतल पहली मई को घर से फरार हो गई थी और इसके नौ दिन बाद उसने बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र में एक अन्य युवक से शादी कर ली।
 

विज्ञापन

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि शीतल पिछले पांच महीनों में तीन अलग-अलग युवकों से शादी कर चुकी है। आरोप है कि वह कुछ समय बाद बहाने बनाकर घर छोड़ देती थी और फिर वापस नहीं लौटती थी। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े और भी मामलों का खुलासा हो सकता है। मामले की पुष्टि एएसपी लालमन शर्मा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed