दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'कर्नाटक रत्न' से सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित हुए 67वें कन्नड़ राज्योत्सव (राज्य स्थापना दिवस) के अवसर पर अभिनेता को यह सम्मान किया गया। पुनीत इस प्रतिष्ठित सम्मान के हासिल करने वाले 9वें प्राप्तकर्ता हैं। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न से सम्मानित किया।
Puneeth Rajkumar: मरणोपरांत 'कर्नाटक रत्न' से सम्मानित हुए पुनीत, रजनीकांत समेत ये हस्तियां हुईं शामिल
दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'कर्नाटक रत्न' से सम्मानित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान समारोह में सिने अभिनेता रजनीकांत और जूनियर एनटीआर, और इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति बतौर अतिथि शामिल हुए। दिवंगत अभिनेता की तरफ से उनकी पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार ने उनके भाई अभिनेता शिवराजकुमार और परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में कर्नाटक रत्न पुरस्कार को स्वीकार किया। कार्यक्रम के दौरान विजय प्रकाश सहित कई प्रसिद्ध गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी।
Bengaluru | Karnataka CM Basavaraj Bommai, actors Rajinikanth and Jr NTR, and others present at the Karnataka Ratna Award ceremony
Puri Jagannadh: लाइगर फ्लॉप होने पर पुरी जगन्नाथ को मिली जान से मारने की धमकी, निर्देशक ने पत्र लिख बताई व्यथा
State govt will confer late actor Puneeth Rajkumar with Karnataka Ratna posthumously today pic.twitter.com/LRwsEeREHy
कर्नाटक रत्न से आखिरी बार साल 2009 में समाज सेवा के लिए डॉ. वीरेंद्र हेगड़े को सम्मानित किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि पुनीत के दिवंगत पिता राजकुमार साल 1992 में प्रसिद्ध कवि कुवेम्पु के साथ कर्नाटक रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्तियों में से हैं। इस पुरस्कार के अन्य प्राप्तकर्ता एस निजलिंगप्पा (राजनीति), सीएनआर राव (विज्ञान), भीमसेन जोशी (संगीत), शिवकुमार स्वामीजी (समाज सेवा), और डॉ जे जावरेगौड़ा (शिक्षा और साहित्य) हैं।
Raj Kundra: क्या अब भी एडल्ट फिल्म का बिजनेस करते हो? सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता पुनीत राजकुमार ने महज छह महीने की उम्र से पर्दे पर अपनी डेब्यू किया था। अभिनेता ने बाद में फिल्म 'बेट्टाडा हूवु' के लिए एक बाल कलाकार के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। इसके बाद साल 2002 में वह मुख्य अभिनेता के रूप में उभरे और 29 फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें से कुछ बड़ी हिट फिल्में थीं। सिनेमा के इस चमकते सितारे का 46 वर्ष की आयु में 29 अक्टूबर, 2021 को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।
Bollywood: अनिल कपूर और उनकी पत्नी ने नाती वायु को दिया यह खास तोहफा, जानें इस गिफ्ट का मतलब