साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का बॉलीवुड डेब्यू पूरी तरह से फेल रहा है। उनकी आखिरी रिलीज हुई पैन इंडिया फिल्म ने न केवल लोगों को अपनी कहानी से निराश किया बल्कि इसके साथ ही उनके अभिनय से भी दर्शक ज्यादा प्रभावित नहीं हो पाए हैं। इस फिल्म के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद विजय देवरकोंडा ने अपनी फीस भी निर्माताओं को लौटा दिया था और कहीं गायब से हो गए थे। लेकिन हाल ही में विजय देवरकोंडा एक इवेंट में पहुंचे जहां वह अपने पुराने अंदाज में नजर आए और उन्होंने साफ कर दिया है कि वह कहीं नहीं गए हैं।
Vijay Devarakonda: लाइगर के फ्लॉप होने के बाद भी विजय देवरकोंडा ने नहीं मानी हार, बोले- मैं कहीं गया ही नहीं..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'लाइगर' के साथ बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने का सपना देख रहे विजय देवरकोंडा का यह सपना अधूरा रह गया, जिसके बाद उन्होंने किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है। जहां दर्शकों को लग रहा था कि विजय देवरकोंडा फिल्म के फ्लॉप होने के बाद सदमे में आ गए हैं, वहीं बीते दिन रविवार को अभिनेता एक कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में अभिनेता अपनी वही पुरानी एनर्जी में दिखे और इसके साथ ही उन्होंने अपने कमबैक पर भी खुलकर बात की।
Movie Release This Week: सिनेमाघरों में इस हफ्ते रिलीज होंगी 28 फिल्में, हिंदी में एक साथ आठ मूवी देंगी दस्तक
अभिनेता विजय देवरकोंडा रविवार को एक कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी आखिरी रिलीज हुई फिल्म 'लाइगर' के फ्लॉप होने के बाद वापसी को लेकर बात की। विजय ने कहा, 'मैं वापसी करने के लिए कहीं गया ही नहीं था, मैं तो यहीं था।' आपको बता दें लाइगर बहुत ही उम्मीदों के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया था। हालांकि फिल्म के इतने बुरे हश्र के बाद भी लोगों के बीच विजय देवरकोंडा की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है। अभिनेता का ऐसा बयान सुन वहां मौजूद फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे।
🔥🔥
Kuttey Release Date: आदिपुरुष के बाद सामने आई 'कुत्ते' की रिलीज डेट, अर्जुन कपूर समेत ये सितारे आएंगे नजर
Rowdy #VijayDeverakonda talks about his comeback!! 💥💥@thedeverakonda #Kushi #TeluguFilmNagar pic.twitter.com/nILSTz7v5F
लाइगर का निर्देशन पुरी जगन्नाध ने किया था और इसमें विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे थीं। फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर का नाम भी जुड़ा था। इस कार्यक्रम में बोलते हुए, विजय ने कहा, 'मैं जहां भी जाता हूं, प्रशंसक कहते रहते हैं, अन्ना, आपको वापसी करनी होगी। मैं तुमसे कहना चाहता था, मैं कहीं गया ही नहीं।' इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया था। इस वीडियो पर फैंस जोरदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि, 'वह चाहता है कि उसे भी जीवन में विजय जैसा ही आत्मविश्वास मिले।'
Alia Bhatt: आलिया के मां बनने पर रणबीर की क्रश ने दी बधाई, पोस्ट पर कमेंट कर गैल गैडोट ने लिखी यह बात