फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Actress: तापसी पन्नू से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक, जब विवादित बयानों से चर्चा में आईं साउथ अभिनेत्रियां

Mon, 07 Nov 2022 09:34 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 09:34 AM IST
विज्ञापन
tamannaah bhatia to Samantha Ruth Prabhu Sout actresses who hit headlines for making controversial statements
तापसी पन्नू और सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

सितारों की लाइफ जहां ग्लैमर और लग्जरी से भरी होती है तो वहीं उनकी निजी जिंदगी भी जैसे पब्लिक हो जाती है। सेलेब्स से जुड़ी चीजें तेजी से वायरल होती हैं चाहें वह उनकी कही कोई बात ही क्यों न हो। साउथ की भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनके बयानों पर खूब बवाल मच चुका है। तो चलिए जानते हैं। 

tamannaah bhatia to Samantha Ruth Prabhu Sout actresses who hit headlines for making controversial statements
साई पल्लवी - फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai

साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने कश्मीरी पंडितों को लेकर विवादित बयान दिया था। दरअसल उनका ये बयान कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म कश्मीर फाइल्स के बाद आया था। साई पल्लवी ने एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों पर दिखाए गए अत्याचारों की तुलना मॉब लिंचिंग से की थी। अभिनेत्री का कहना था कि "कश्मीर फाइल्स में दिखाया गया है कि कैसे उस समय कश्मीरी पंडितों को मार दिया गया था। यदि आप इस मुद्दे को एक धार्मिक संघर्ष के रूप में ले रहे हैं, तो हाल ही में एक उदाहरण था जहां एक मुस्लिम पर हमला किया गया था जब वह गायों को ले जाने वाला वाहन चला रहा था, और लोगों ने जय श्री राम का जाप किया। तो फिर क्या हुआ और अब क्या हो रहा है, इसमें अंतर कहां है?" इस बयान  काफी बवाल मचा था।

tamannaah bhatia to Samantha Ruth Prabhu Sout actresses who hit headlines for making controversial statements
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सामंथा साउथ की बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। वह न सिर्फ काम बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। हाल ही में करण जौहर के चैट शो में अभिनेत्री ने अपने एक्स हसबैंड नागार्जुन को लेकर तंज कसा था और कहा था कि अगर उन्हें और चैतन्य को एक कमरे में बंद कर दिया जाए तो आपको नुकीली और तेज धार वाली चीजें छुपाकर रखनी पड़ेगी। इसके अलावा सामंथा का सेक्स को लेकर दिया गया बयान पर भी काफी वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
tamannaah bhatia to Samantha Ruth Prabhu Sout actresses who hit headlines for making controversial statements
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री खुशबू - फोटो : social media

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री खुशबू ने अपने एक बयान से खूब चर्चा बटोरी थी जब उन्होंने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने को सही ठहराया था। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि लड़कियों को शादी से पहले यौन संबंध बनाना सही है, अगर वह गर्भावस्था और यौन संचारित रोगों को दूर रखने के लिए सावधानी बरतती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि कोई भी पढ़ा लिखा आदमी अपने साथी के कुंवारी होने की उम्मीद न करे। इसके बाद राजनीतिक संगठनों ने अभिनेत्री की आलोचना करते हुए उनके बयान को संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ बताया था।

विज्ञापन
tamannaah bhatia to Samantha Ruth Prabhu Sout actresses who hit headlines for making controversial statements
करण जौहर, तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू साउथ की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है और अपने बयानों की वजह से भी खूब चर्चाओं में रहती हैं। तापसी और कंगना के बीच की कैट फाइट तो जगजाहिर है। दोनों एक दूसरे  पर तंज कसती हैं। इसके अलावा तापसी ने कॉफी विद करण को लेकर अपने बयान से खूब सुर्खियां बटोरी। जब उनसे पूछा या कि उन्हें करण जौहर के शो में क्यों नहीं बुलाया गया? तब एक्ट्रेस ने चुटकी लेते हुए कहा था कि उनकी सेक्स लाइफ इतनी दिलचस्प नहीं है कि उन्हें करण के शो पर चर्चाओं में लाया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed