फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Shetty Birthday: प्रभास के लिए अपनी शादी तोड़ चुकी हैं अनुष्का शेट्टी, प्यार नहीं यह थी बड़ी वजह

Mon, 07 Nov 2022 08:30 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 07 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Anushka Shetty Birthday Special Know about Bahubali actress prabhas story of stopping her marriage love story
अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी का नाम लेते ही एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में की गई उनकी दमदार एक्टिंग दिमाग में घूमती है। फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए देवसेना के किरदार को देख सभी के मुंह से सिर्फ एक ही चीज निकली थी कि इस रोल को अनुष्का से बेहतर कोई नहीं निभा सकता। 'बाहुबली' की वही 'देवसेना' आज यानी 7 नवंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। 7 नवंबर 1981 को मैंगलोर में जन्मीं अनुष्का शेट्टी ने मनोरंजन जगत में खूब नाम कमाया है। वह तमिल और तेलुगू फिल्मों की क्वीन कही जाती हैं। करियर के साथ-साथ अनुष्का की लव लाइफ भी उनती ही सुर्खियों में रहती है। उनका नाम किसी और से नहीं बल्कि 'बाहुबली' फेम प्रभास से जुड़ चुका है। कहा तो यहां तक जाता है कि प्रभास ने असल में अनुष्का की शादी तक रुकवा दी थी। चलिए आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर अनुष्का शेट्टी और प्रभास के इस किस्से के बारे में जानते हैं...

Anushka Shetty Birthday Special Know about Bahubali actress prabhas story of stopping her marriage love story
प्रभास, अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में साथ काम करने वाले प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी ने जबरदस्त सुर्खियां भी बटोरी थीं। प्रभास और अनुष्का का ऑनस्क्रीन रोमांस देखने के बाद हर जगह बस दोनों के अफेयर की खबरें थी। लोग लगातार दावा कर रहे थे कि अनुष्का शेट्टी और प्रभास एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। क्या आप जानते हैं कि इस तरह की खबरों को प्रभास के द्वारा किए गए एक काम ने और तूल दी थी। वह और कुछ नहीं बल्कि यह था कि 'बाहुबली' के हीरो प्रभास ने असल जिंदगी में अनुष्का की शादी रुकवा दी थी। दरअसल, फिल्म के दौरान ही अनुष्का की शादी कहीं तय हो गई थी लेकिन प्रभास ने यह शादी रुकवा दी थी। इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह थी।
Charu Asopa-Rajeev Sen: चारू असोपा ने फिर खोले अतीत के राज, बताया लॉकडाउन में कैसे बिन बताए गायब हुए थे राजीव

Anushka Shetty Birthday Special Know about Bahubali actress prabhas story of stopping her marriage love story
प्रभास और अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास के अनुष्का शेट्टी की शादी रुकवाने जैसा कदम उठाने के पीछे प्यार नहीं बल्कि प्रोफेशनल कारण था। दरअसल, प्रभास ने इस फिल्म के लिए तीन वर्षों तक कोई और फिल्म साइन नहीं की थी। उन्होंने खुद पर खूब मेहनत की थी और वह चाहते थे कि अनुष्का भी इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम करें। कहा जाता है कि जब अनुष्का की शादी की बात आई तो उन्होंने इसे होने नहीं दिया क्योंकि उनका मानना था कि फिर अनुष्का 'बाहुबली' फिल्म पर ध्यान नहीं दे पाएंगी।
Alia Bhatt Delivery: कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Shetty Birthday Special Know about Bahubali actress prabhas story of stopping her marriage love story
प्रभास और अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में दोनों के बीच दिखी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री की काफी तारीफ हुई थी।  साथ ही ऐसी खबरें आने लगी थी कि प्रभास और अनुष्का सच में एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और वह शादी करने वाले हैं। हालांकि कई मौकों पर दोनों ही साफ कर चुके हैं कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और हमेशा ही रहेंगे। अभिनेत्री के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'लक्ष्यम', 'शौर्यम' जैसी कई फिल्मों में नजर आई थीं। अनुष्का ने फैंटेसी फिल्म 'अरुंधति' में भी डबल रोल निभाया था और इसमें उनके अभिनय को बहुत पसंद किया गया था। गौरतलब है, अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है लेकिन अभिनेत्री लोगों के बीच अपने फिल्मी नाम से ही मशहूर हैं। तेलुगू के अलावा तमिल फिल्मों जैसे 'सिंगम', 'वानम', 'रुद्रमादेवी' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Samantha-Naga Chaitanya: सामंथा की तबीयत के बारे में जान खुद को रोक नहीं पाए नागा चैतन्य, फोन कर पूछा हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed