फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KH234: मणिरत्नम की इस फिल्म के लिए कमल हासन आए साथ, 35 साल बाद दो दिग्गजों ने फिर मिलाया हाथ

Sun, 06 Nov 2022 09:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 06 Nov 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan announced his next film kh234 with Ponniyin Selvan Director Mani Ratnam
कमल हासन, मणिरत्नम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकार लंबे अरसे के बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं तमिल सुपरस्टार कमल हासन और मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम की। दोनों एक साथ 35 साल बाद किसी प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही कमल हासन के फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं हैं।


Photos Of The Day: दुल्हन सी सजीं रानी चटर्जी और निया शर्मा का ग्लैमरस अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Kamal Haasan announced his next film kh234 with Ponniyin Selvan Director Mani Ratnam
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन के 68वें जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म की घोषणा की गई है। फैंस के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। कमल ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म का निर्माण कमल और मणिरत्नम संयुक्त रूप से करेंगे। वहीं, इसे संगीत से सजाने की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान को सौंपी गई है। 
Mili Box Office Collection: रविवार को भी 'मिली' नहीं दिखा सकी कमाल, तीसरे दिन महज इतना रहा फिल्म का कलेक्शन

Kamal Haasan announced his next film kh234 with Ponniyin Selvan Director Mani Ratnam
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

बता दें कि इससे पहले दोनों कलाकार ने एक साथ फिल्म 'नायकन' में काम किया था। यह फिल्म साल 1987 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली थी।  कमल हासन और मणिरत्नम की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है। यही वजह है कि दोनों के साथ आने पर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। 
Sunil Pal: बहन कपड़े तो पहन.., उर्फी जावेद पर भड़के कॉमेडियन सुनील पाल, कहा- न्यूज में रहने के लिए होती हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan announced his next film kh234 with Ponniyin Selvan Director Mani Ratnam
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'विक्रम' की सफलता के बाद वह इन दिनों शंकर के निर्देशन में बन रही 'इंडियन 2' की शूटिंग में बिजी हैं। साल 2020 में फिल्म के सेट पर हादसा हो जाने के बाद से यह फिल्म दो साल तक बंद रही जिसके बाद सितंबर में इसकी शूटिंग दोबारा शुरू हुई है। वहीं, मणिरत्नम 'पीएस-1' की बंपर कमाई के बाद इसके दूसरे पार्ट को रिलीज करने की तैयारी में जुट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को अगले साल अप्रैल में बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करने की कोशिश की जा रही है।
Filmy Wrap: आलिया ने बेबी गर्ल को दिया जन्म और एलन मस्क के समर्थन में कंगना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed