साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या पिछले दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं। धनुष के साथ तलाक की घोषणा और फिर पैचअप के बाद अब ऐश्वर्या अपने काम पर फोकस कर रही हैं। हाल ही में उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, जिसमें उनके पिता रजनीकांत का नाम भी सामने आ रहा है। दरअसल, जल्द ही 'थलाइवा' और उनकी बेटी ऐश्वर्या की जोड़ी एक फिल्म में साथ काम करती नजर आने वाली है।
Laal Salaam: बेटी ऐश्वर्या की फिल्म में नजर आएंगे रजनीकांत! 'लाल सलाम' में थलाइवा निभाएंगे यह किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की आगामी फिल्म 'लाल सलाम' में स्पेशल भूमिका निभाएंगे, जिसकी घोषणा निर्माताओं ने खुद शनिवार को की है। ऐश्वर्या की इस आगामी फिल्म में साउथ सिनेमा के दो प्रचलित अभिनेता विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण जाने-माने प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है।
KGF Chapter 3: कब आएगी 'केजीएफ 3' और क्या है मेकर्स की प्लानिंग? रॉकी भाई ने किया खुलासा
लाइका प्रोडक्शंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात का एलान करते हुए लिखा, 'सभी के लिए लाल सलाम ! हम अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं, जिसमें वन एंड ओनली सुपरस्टार रजनीकांत एक स्पेशल रोल में हैं। यह फिल्म ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित है और इसमें विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं। इसका संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है।'
#LalSalaam 🫡 to everyone out there!
Palak Muchhal Wedding: आज मिथुन के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधेगी पलक, बॉलीवुड की कई हस्तियां होगी शामिल
We are extremely delighted to announce our next project, with the one & only Superstar 🌟 @rajinikanth in a special appearance!
Directed by @ash_rajinikanth 🎬
Starring @TheVishnuVishal & @vikranth_offl in the leads 🏏
Music by @arrahman 🎶 pic.twitter.com/aYlxiXHodZ
'3' और 'वाई राजा वाई' के बाद 'लाल सलाम' ऐश्वर्या रजनीकांत की तीसरी फिल्म होगी। इंस्टाग्राम पर इस फिल्म की घोषणा करते हुए, विक्रांत ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि सही में लाल सलाम बन रही है। बहुत-बहुत धन्यवाद ऐश्वर्या रजनी मैडम और रजनीकांत सर।' विष्णु विशाल ने भी घोषणा पर प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा, 'वन एंड ओनली सुपरस्टार रजनीकांत सर और संगीत उस्ताद ए आर रहमान सर और मेरे दोस्त विक्रांत के साथ, इतना ही नहीं ऐश्वर्या रजनीकांत की अच्छी स्क्रिप्ट के साथ हम यह फिल्म बना रहे हैं।'
Yash: 'साउथ की फिल्मों का मजाक उड़ाते थे नॉर्थ के दर्शक', 'केजीएफ' के रॉकी भाई ने निकाली वर्षों पुरानी भड़ास