साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी आगामी फिल्म 'यशोदा' से दर्शकों को चौंकाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म एक साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर होगी। जिसमें जबरदस्त सस्पेंस ड्रामा देखने को मिलेगा। अब जानकारी सामने आई है कि 'यशोदा' के ओटीटी राइट्स को भारी कीमत पर बेचा गया है। रिलीज से पहले ही मेकर्स ने एक बड़े ओटीटी प्लेटफार्म के साथ यशोदा फिल्म का सौदा काफी अच्छी कीमत पर कर लिया है।
Yashoda: रिलीज से पहले ही सामंथा की 'यशोदा' को हुआ मुनाफा? इतने करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात करें यशोदा की तो यह एक महिला केंद्रित फिल्म हैं जिसमें अभिनेत्री सामंथा गर्भवती महिला का किरदार निभाती दिखाई देंगी। 'यशोदा' एक महिला कैदी के सर्वाइवल की कहानी है। इसमें सामंथा का एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा।
Charu Asopa-Rajiv Sen: सुष्मिता सेन ने दी अपनी भाभी को तलाक लेने की सलाह! चारू असोपा ने किया खुलासा
इतने करोड़ में हुए 'यशोदा' के ओटीटी राइट्स का सौदा
मौजूदा समय में मेकर्स फिल्म के मुनाफे का कुछ हिस्सा ओटीटी राइट्स के जरिए भी निकाल लेते हैं और ज्यादातर फिल्मों का ओटीटी सौदा रिलीज से पहले ही कर लिया जाता है। अब फिल्म यशोदा की रिलीज से पहले ही इसके ओटीटी राइट्स की डील भी मेकर्स ने अच्छे दामों में की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा स्टारर 'यशोदा' के राइट्स मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम को 45 करोड़ में बेचे हैं।
Hansika Motwani: सोहेल की पहली शादी में हंसिका मोटवानी ने की थी शिरकत, सामने आया एक्ट्रेस का वीडियो
इस दिन रिलीज होगी यशोदा
हरि और हरीश के निर्देशन में बनी फिल्म यशोदा में सामंथा रूथ प्रभु के अलावा वरलक्ष्मी सरथकुमार, राव रमेश, उन्नी मुकुंदन, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, दिव्या श्रीपदा, प्रियंका शर्मा और कल्पिका गणेश अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। 'यशोदा' तमिल, मलयालम, कन्नड़ समेत हिंदी में भी रिलीज की जाएगी। यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Thank God Box Office Collection: नहीं काम आया अजय देवगन का स्टारडम, कमाई के लिए बॉक्स ऑफिस पर तरस रही थैंक गॉड