सब्सक्राइब करें

Ashwin Month 2021: 22 अक्तूबर तक का समय है बहुत खास, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 04 Oct 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
Ashwin month 2021 know what to do and what not in this Sacred month
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिंदू धर्म में अश्विन माह का बहुत खास महत्व है। मान्यता है कि इस महीना का हर दिन काफी विशेष होता है। अश्विन माह के 15 दिन पितृ पक्ष चलता है और बाकी के 9 दिन नवरात्रि। इस माह में नवरात्रि, दशहरा, करवाचौथ जैसे कई पवित्र व्रत और त्योहार आते हैं। इन व्रत त्योहारों में भक्त श्रद्धापूर्वक ढंग से पूजा और अर्चना करते हैं, ताकि भगवान की कृपा सदा उन पर बनी रहे। इसके अलावा अपने पितरों की आत्मा की शांति और उनका आशीर्वाद पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय इस माह में करते हैं। पितृ-पक्ष के लिए तर्पण श्राद्ध भी अश्विन माह में किए जाते हैं। ऐसे में अश्विन माह का एक विशेष महत्व हमारे धर्म में बताया गया है। इस माह में कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि अश्विन माह में वह कौन कौन सी चीजें हैं? जिनका खास ध्यान रखना चाहिए।

Trending Videos
Ashwin month 2021 know what to do and what not in this Sacred month
प्रतीकात्मक तस्वीर

इन चीजों का रखें विशेष ध्यान

  • इस माह के दौरान दान धर्म खूब करना चाहिए। मान्यता है कि दान धर्म करने से इंसान को पुण्य की प्राप्ति होती है। 
  • अश्विन माह में इस बात का खास ध्यान रखें कि किसी से लड़ाई झगड़ा ना हो। सभी से प्रेम पूर्वक व्यवहार रखें और जितना हो सके उतना अपने मन को शांत रखें। 
  • मान्यता के अनुसार इस माह में तिल और घी का दान जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ashwin month 2021 know what to do and what not in this Sacred month
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • अश्विन के महीने में दूध और करेला का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • इस माह में कई तरह के व्रत और त्योहार आते हैं। इस कारण घर के भीतर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
Ashwin month 2021 know what to do and what not in this Sacred month
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • अश्विन माह के बीच भूल कर भी मांस और मदिरा का सेवन ना करें। 
  • इस महीने में मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मां काफी खुश होती हैं और आपके ऊपर विशेष कृपा दृष्टि बनाई रखती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed