Apara Ekadashi 2026: हर साल अपरा एकादशी का व्रत ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि, यह व्रत व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला होता है और इसे करने से पापों का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त होने लगता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का विधान है। श्रद्धा और नियम के साथ व्रत रखने से न केवल आध्यात्मिक शुद्धि मिलती है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि, यश और वैभव की प्राप्ति के द्वार भी खुलते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि इस एकादशी का पुण्य फल अनेक तीर्थों के दर्शन और दान के बराबर माना गया है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में अपरा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा।
{"_id":"69f70fd4ff84847ee50ecbe9","slug":"apara-ekadashi-2026-date-significance-puja-vidhi-and-paran-time-2026-05-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Apara Ekadashi 2026: 12 या 13 मई कब है अपरा एकादशी ? जानिए महत्व और व्रत पारण समय","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Apara Ekadashi 2026: 12 या 13 मई कब है अपरा एकादशी ? जानिए महत्व और व्रत पारण समय
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Sun, 03 May 2026 03:08 PM IST
सार
Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी का व्रत ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। इसे अचला एकादशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने का विधान है।
विज्ञापन
अपरा एकादशी 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
Trending Videos
Apara Ekadashi 2026
- फोटो : adobe
अपरा एकादशी 2026
- ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 12 मई 2026 को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी।
- इस तिथि का समापन 13 मई 2026 को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर होगा।
- उदयातिथि के अनुसार, अपरा एकादशी का व्रत 13 मई 2026, बुधवार को रखा जाएगा।
- व्रत का पारण 14 मई को सुबह 05 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 14 मिनट तक के बीच किया जाएगा।
Nautapa 2026: मई के इन 9 दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी, जानिए डेट और इसका कारण
विज्ञापन
विज्ञापन
Apara Ekadashi 2026
- फोटो : adobe
पूजा विधि
- घर के मंदिर को साफ कर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें।
- भगवान को पीले फूल और मिठाई चढ़ाएं।
- इस दौरान तुलसी दल, फल और पंचामृत अर्पित करें।
- विष्णु जी को चने की दाल भी सुख-समृद्धि की कामना करते हुए चढ़ाएं।
- अब अपरा एकादशी की कथा का पाठ करें।
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का माला के साथ 108 बार जप करें।
- अंत में आरती करें और अगले दिन द्वादशी तिथि में व्रत पारण करें।
Vat Savitri Vrat 2026: इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, पूजा के लिए मिलेंगे 4 खास मुहूर्त
Apara Ekadashi 2026
- फोटो : adobe stock
अपरा एकादशी व्रत लाभ
- पिछले जन्मों के पापों से भी मुक्ति मिलती है।
- अटके काम बनने लगते हैं।
- परिवार में खुशियां और सुख-समृद्धि बढ़ती हैं।
- निंदा और झूठ जैसे दोषों का नाश होता है।
- धन, यश और सम्मान में वृद्धि होती है।
- जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और स्थिरता आती है
Vastu Tips: नए घर में प्रवेश करने से पहले अवश्य ध्यान रखें वास्तु से जुड़ी ये 5 बड़ी बातें
विज्ञापन
Apara Ekadashi 2026
- फोटो : Amar Ujala
इन बातों का रखें ध्यान
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
- अपरा एकादशी के दिन झूठ बोलने व क्रोध करने से बचें।
- इस दिन घर में लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन का सेवन न करें।
- दान-पुण्य करने से व्रत का फल और बढ़ जाता है।
- विष्णु जी की चालीसा का पाठ करें और शाम को तुलसी के पास दीपक जलाएं।
- इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
