सब्सक्राइब करें

Bada Mangal 2026: साल 2026 में पहला बड़ा मंगल कब है ? जानें डेट और पूजा विधि

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Fri, 01 May 2026 03:40 PM IST
सार

Bada Mangal 2026: बड़े मंगल के दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना, जल पिलाना और दान करना विशेष माना जाता है। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और कृपा बरसाते हैं।

विज्ञापन
first Bada Mangal 2026 date and puja vidhi know budhwa mangal kab hai
Bada Mangal 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Bada Mangal 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हिंदी कैलेंडर का तीसरा महीना ज्येष्ठ 2 मई 2026 से शुरू हो रहा है और 29 जून 2026 तक रहेगा। आमतौर पर यह महीना 30 दिनों का होता है परंतु अधिक मास होने के कारण यह करीब 59 दिनों तक रहने वाला है। अब चूंकि यह लगभग 2 माह तक रहेगा, इसलिए जातकों को ज्येष्ठ माह में 8 बड़े मंगल मिलने वाले हैं। यह एक दुर्लभ संयोग हैं, जो कई वर्षों बाद देखने को मिल रहा है और इसे बेहद शुभ माना जा रहा है। बता दें, ज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार को बड़ा मंगल व बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। इस शुभ दिन पर भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जिसके प्रभाव से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। आइए जानते हैं कि, 2026 में पहला बड़ा मंगल कब है।



Vastu Tips: नए घर में प्रवेश करने से पहले अवश्य ध्यान रखें वास्तु से जुड़ी ये 5 बड़ी बातें

Trending Videos
first Bada Mangal 2026 date and puja vidhi know budhwa mangal kab hai
Bada Mangal 2026 - फोटो : अमर उजाला

पहला बड़ा मंगल कब है?
पहला बड़ा मंगल 5 मई 2026 को पड़ रहा है। इस दिन हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाता है। 

May Lucky Rashifal 2026: इन 3 राशि वालों के लिए मई रहेगा लकी, करियर-कारोबार में मिलेगी सफलताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
first Bada Mangal 2026 date and puja vidhi know budhwa mangal kab hai
Bada Mangal 2026 - फोटो : adobe stock
2026 के सभी बड़ा मंगल की तिथियां
  • पहला बड़ा मंगल - 5 मई 2026
  • दूसरा  -  12 मई 2026
  • तीसरा  - 19 मई 2026
  • चौथा -   26 मई 2026
  • पांचवां  -  2 जून 2026
  • छठा  -  9 जून 2026
  • सातवां  -  16 जून 2026
  • आठवां  -  23 जून 2026
 

Vat Savitri Vrat 2026: इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, पूजा के लिए मिलेंगे 4 खास मुहूर्त

Dwidash Yog: 11 मई को बनेगा जबरदस्त योग, इन 4 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

first Bada Mangal 2026 date and puja vidhi know budhwa mangal kab hai
Bada Mangal 2026 - फोटो : adobe stock

पूजा विधि

  • बड़ा मंगल के दिन आप सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद भगवान हनुमान को लाल फूल, मिठाई और सिंदूर चढ़ाएं।
  • इस दौरान प्रभु को आप चमेली का तेल, बूंदी व तुलसी की माला भी अर्पि करें।
  • इसके अलावा सुख-समृद्धि की कामना करते हुए लाल रंग का चोला प्रभु को अर्पित करें।
  • भोग में बूंदी के लड्डू और केले चढ़ाना शुभ माना जाता है।
  • आप चमेली के तेल का दीपक भी जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • अंत में लाल रंग की चीजों का दान करें और पूजा में हुई भूल की क्षमा मांगे।


Nautapa 2026: मई के इन 9 दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी, जानिए डेट और इसका कारण
May Rashifal 2026: मई माह में राजयोग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत और इनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें


 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed