फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashadha Gupt Navratri 2026: कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना मुहूर्त

Tue, 07 Jul 2026 12:38 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 07 Jul 2026 12:38 PM IST
सार

Gupt Navratri 2026 Me Kab Hai: आषाढ़ माह में आने वाली गुप्त नवरात्रि अत्यंत रहस्यमयी और प्रभावशाली मानी जाती है। यह नवरात्रि आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष से प्रारंभ होकर नवमी तिथि पर समाप्त होती है। आइए जानते हैं वर्ष 2026 में इसका पूरा कार्यक्रम और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।

विज्ञापन
ashadha gupt navratri 2026 start and end date ghatasthapana muhurat gupt navratri 2026 me kab hai
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कैलेंडर 2026 - फोटो : AI

Ashadha Gupt Navratri Calendar 2026: चैत्र और शारदीय नवरात्रि के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को यह जानकारी होती है कि आषाढ़ माह में आने वाली गुप्त नवरात्रि अत्यंत रहस्यमयी और प्रभावशाली मानी जाती है। इस विशेष नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के साथ-साथ दस महाविद्याओं की साधना भी की जाती है। इन महाविद्याओं में मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला शामिल हैं। यह नवरात्रि आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष से प्रारंभ होकर नवमी तिथि पर समाप्त होती है। आइए जानते हैं वर्ष 2026 में इसका पूरा कार्यक्रम और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।


 

ashadha gupt navratri 2026 start and end date ghatasthapana muhurat gupt navratri 2026 me kab hai
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 की तिथियां - फोटो : freepik

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 की तिथियां
साल 2026 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई तक रहेगी। इसके बाद 23 जुलाई को व्रत का पारण किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार तीसरा और चौथा नवरात्र एक ही दिन, 17 जुलाई को पड़ रहा है।
 

ashadha gupt navratri 2026 start and end date ghatasthapana muhurat gupt navratri 2026 me kab hai
घटस्थापना का शुभ समय - फोटो : adobe stock

घटस्थापना का शुभ समय
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 जुलाई को दोपहर 03:12 बजे आरंभ होकर 15 जुलाई को सुबह 11:50 बजे समाप्त होगी। ऐसे में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 15 जुलाई 2026 को सुबह 05:33 बजे से 10:09 बजे तक रहेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ashadha gupt navratri 2026 start and end date ghatasthapana muhurat gupt navratri 2026 me kab hai
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कैलेंडर 2026 - फोटो : AI

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कैलेंडर 2026
 

तिथि  दिन  माता का नाम
15 जुलाई, बुधवार पहला दिन, घटस्थापना मां शैलपुत्री
16 जुलाई, गुरुवार दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी
17 जुलाई, शुक्रवार तीसरा व चौथा दिन मां चंद्रघंटा और मां कूष्माण्डा
18 जुलाई, शनिवार पांचवां दिन मां स्कंदमाता
19 जुलाई, रविवार छठा दिन मां कात्यायनी
20 जुलाई, सोमवार सातवां दिन मां कालरात्रि
21 जुलाई, मंगलवार आठवां दिन (दुर्गा अष्टमी) मां महागौरी
22 जुलाई, बुधवार नौवां दिन (महानवमी) मां सिद्धिदात्री
23 जुलाई, गुरुवार व्रत का पारण  

विज्ञापन
ashadha gupt navratri 2026 start and end date ghatasthapana muhurat gupt navratri 2026 me kab hai
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि महत्व - फोटो : अमर उजाला

गुप्त नवरात्रि का महत्व
धार्मिक दृष्टि से गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दौरान किए गए व्रत और साधना से भक्तों की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। प्राचीन समय में इस नवरात्रि का ज्ञान केवल ऋषि-मुनियों और साधकों तक सीमित था। वे इस काल में दस महाविद्याओं की उपासना कर विशेष आध्यात्मिक शक्तियां प्राप्त करने का प्रयास करते थे।

Sawan 2026: कब शुरू हो रहा है भोलेनाथ का प्रिय महीना? नोट कर लें सावन सोमवार की तिथियां
Garuda Purana: आपको भी है देर तक सोने की आदत? गरुड़ पुराण में इन 4 आदतों को बताया गया है दरिद्रता का कारण
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed