{"_id":"6a0f420c19f8aed9310822f2","slug":"bakrid-2026-when-is-eid-al-adha-know-the-date-in-india-and-saudi-arabia-2026-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid-ul-Adha 2026: कब मनाई जाएगी बकरीद? जानें भारत और सऊदी की सही तारीख और महत्व","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Eid-ul-Adha 2026: कब मनाई जाएगी बकरीद? जानें भारत और सऊदी की सही तारीख और महत्व
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Fri, 22 May 2026 11:31 AM IST
सार
ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद का त्योहार मुसलमानों के लिए बेहद खास और पवित्र माना जाता है। यह पर्व पूरी दुनिया में उत्साह, भाईचारे और खुशी के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
bakrid 2026
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Eid- Al-Adha: दुनियाभर के मुसलमान इस समय ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद के पवित्र पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह इस्लाम धर्म के दो प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे ईद-उल-फित्र के साथ बड़े उत्साह और श्रद्धा से मनाया जाता है। इस्लामी चंद्र कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अज़हा जुल हिज्जा महीने में मनाई जाती है। यह इस्लामी वर्ष का अंतिम महीना होता है। इसी महीने में हज यात्रा भी होती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु मक्का की पवित्र यात्रा करते हैं। जुल हिज्जा की शुरुआत चांद दिखाई देने के बाद होती है। इसके साथ ही इस पवित्र पर्व का माहौल पूरे मुस्लिम समुदाय में बन जाता है। आइए जानते हैं कि भारत और सऊदी अरब में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद।
सऊदी अरब में कब मनाई जाएगी बकरीद?
सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट और संयुक्त अरब अमीरात , कुवैत, कतर, जॉर्डन, भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों की चांद दर्शन समितियों ने अपने-अपने देशों में ईद-उल-अज़हा 2026 की तारीखों की पुष्टि कर दी है। सऊदी कोर्ट द्वारा जारी बयान के अनुसार वर्ष 2026 में ईद-उल-अज़हा बुधवार, 27 मई को मनाई जाएगी।
Trending Videos
3 of 6
बकरीद
- फोटो : Adobe Stock
किन देशों में 27 मई को मनाई जाएगी बकरीद?
कई देशों में बकरीद बुधवार, 27 मई 2026 को मनाई जाएगी। इनमें सऊदी अरब, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत, कतर, इंडोनेशिया, मलेशिया, पाकिस्तान, ट्यूनिस, तुर्किये, जॉर्डन, अफ़ग़ानिस्तान, अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बकरीद
- फोटो : Adobe Stock
भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद?
भारत, ब्रुनेई और बांग्लादेश में ईद-उल-अज़हा गुरुवार, 28 मई 2026 को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
बकरीद का महत्व
- फोटो : Adobe stock
बकरीद का महत्व
ईद-उल-अज़हा, जिसे बकरीद कहा जाता है, इस्लाम धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे पूरी दुनिया में मुसलमान बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। यह पर्व हजरत इब्राहिम की उस महान कुर्बानी की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने अल्लाह के आदेश का पालन करते हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने का संकल्प लिया था। इस्लामी मान्यता के अनुसार, हजरत इब्राहिम ने जब अल्लाह के आदेश को स्वीकार किया, तो उनकी निष्ठा और आस्था को देखकर अल्लाह ने उनके बेटे की जगह एक जानवर को कुर्बानी के लिए भेज दिया। इसी घटना की याद में मुसलमान हर साल यह पर्व मनाते हैं और अल्लाह के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। इस दिन लोग नमाज अदा करते हैं, कुर्बानी करते हैं और दान-पुण्य के कार्यों में हिस्सा लेते हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।