Chaitra Navratri 2026: इस साल 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही हैं। यह नौ दिनों का उत्सव मां दुर्गा की भक्ति और साधना को समर्पित हैं। इस दौरान देवी के नौ स्वरूप की उपासना के साथ-साथ श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। हालांकि, कुछ केवल पहला दिन (प्रतिपदा) और अष्टमी का उपवास करते हैं। शास्त्रों में इन दोनों व्रतों का विशेष महत्व बताया गया है। लेकिन व्रत को लेकर कुछ विशेष नियमों का भी उल्लेख किया गया है, जिसका पालन करने से मां दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त होती है और साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ऐसे में आइए चैत्र नवरात्रि से जुड़े इन सभी नियमों को जानते हैं।
{"_id":"69b8ff948d0dc1cbb003fa3b","slug":"chaitra-navratri-2026-fast-rules-know-navratri-vrat-niyam-in-hindi-2026-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में रखने जा रहे हैं पूरे नौ दिन के व्रत ? जानें इससे जुड़े जरूरी नियम","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में रखने जा रहे हैं पूरे नौ दिन के व्रत ? जानें इससे जुड़े जरूरी नियम
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Megha Kumari
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:00 PM IST
सार
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के व्रत रखने से देवी प्रसन्न होती हैं। साथ ही सभी पर उनकी कृपा बनी रहती हैं। इसलिए हमेशा इसके नियमों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। इससे व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
Chaitra Navratri 2026
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि व्रत नियम
- नवरात्रि के पहले दिन विधि-विधान से कलश स्थापना अवश्य करनी चाहिए। मान्यता है कि, इससे घर में देवी दुर्गा का वास बना रहता है।
- व्रत रखने वाले व्यक्ति को नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए और मन, वचन व कर्म की पवित्रता बनाए रखनी चाहिए।
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में इस विधि से करें कलश स्थापना, जानें नियम और शुभ समय
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026
- फोटो : freepik
- नवरात्रि के दिनों में ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करना चाहिए।
- प्रतिदिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करें और दुर्गा चालीसा का पाठ पढ़ें। इससे विशेष पुण्य फल मिलता है।
- नवरात्रि के दौरान अष्टमी या नवमी के दिन कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लें।
Maa Durga Ke 9 Roop: मां दुर्गा के 9 स्वरूप और उनसे जुड़ी मान्यताएं, जानें नवरात्रि में उनकी पूजा का महत्व
Chaitra Navratri 2026
- फोटो : adobe
- पूजा स्थल को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इसके पास जूते-चप्पल या गंदगी जैसा कोई भी सामान न रखें।
- नवरात्रि के समय घर में मांसाहार और शराब का सेवन पूरी तरह से वर्जित माना गया है।
- अगर अखंड ज्योति जला रहे हैं, तो भूलकर भी घर को खाली न छोड़े।
Chaitra Navratri 2026 Colors: नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन सा रंग? यहां देखें नौ दिनों की पूरी लिस्ट
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026
- फोटो : freepik
- नवरात्रि में प्याज और लहसुन का सेवन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसे तामसिक आहार माना जाता है।
- इस अवधि में बाल, दाढ़ी या नाखून काटने से भी बचना चाहिए।
- व्रत रखने वालों को जमीन पर सोना चाहिए।
Akshay Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया कब है? जानें शुभ मुहूर्त पूजा विधि और महत्व
नौ दिन और नौ देवियां
- 19 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 1- अमावस्या, प्रतिपदा मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना
- 20 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 2- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
- 21 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 3- मां चंद्रघंटा पूजा
- 22 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 4- मां कुष्मांडा पूजा
- 23 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 5- मां स्कंदमाता पूजा
- 24 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 6- मां कात्यायनी पूजा
- 25 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 7- मां कालरात्रि पूजा
- 26 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 8- मां महागौरी पूजा
- 27 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 9- मां सिद्धिदात्री पूजा

कमेंट
कमेंट X