सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Dhanteras 2025: धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना शुभ ? जानिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर एक चीज का महत्व

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 14 Oct 2025 07:00 PM IST
सार

Dhanteras 2025: धनतेरस पर शास्त्रों के अनुसार शुभ वस्तुओं की खरीद करने से घर में पूरे वर्ष सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनी रहती है।  

विज्ञापन
Dhanteras 2025 Date Shopping Time Buying These Auspicious Items on Dhanteras
धनतेरस पर क्या खरीदें - फोटो : adobe
Dhanteras 2025: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला धनतेरस दीपावली पर्व का पहला दिन होता है। यह दिन धन, स्वास्थ्य और समृद्धि की देवी लक्ष्मी तथा आरोग्य के देवता धन्वंतरि को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन शुभ वस्तुओं की खरीद करने से घर में पूरे वर्ष सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनी रहती है।  

Dhanteras 2025: इस बार धनतेरस पर वाहन और संपत्ति की खरीदारी हो सकती है अशुभ, जानें कब लेना होगा शुभ

Dhanteras 2025 Date Shopping Time Buying These Auspicious Items on Dhanteras
सोना-चांदी - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
सोना-चांदी
धनतेरस का पर्व दिवाली का पहला दिन होता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा और सोना या चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सोना और चांदी देवी लक्ष्मी और कुबेर को प्रिय हैं। सोना वैभव और स्थायित्व का प्रतीक है जबकि चांदी शुद्धता और सौभाग्य का संदेश देती है। इस दिन खरीदी गई इन धातुओं को घर में रखने से आर्थिक समृद्धि और संपदा बनी रहने की उम्मीद होती है।

Dhanteras Shubh Muhurat 2025: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना-चांदी ? जान लें इस दिन के 3 खास मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2025 Date Shopping Time Buying These Auspicious Items on Dhanteras
धनतेरस - फोटो : Instagram
धातु के बर्तन
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा होती है।  धनतेरस को धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहा जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए तांबा, पीतल, चांदी अथवा स्टील के नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। पौराणिक दृष्टि से ये बर्तन स्वास्थ्य, दीर्घायु और पारिवारिक सुख के सूचक माने जाते हैं। नई रसोई की चीजें घर में संपन्नता लाने का संकेत देती हैं।

Dhanteras 2025 Upay: धनतेरस पर कर लिए ये पांच उपाय, तो साल भर नहीं होगी पैसों की कमी

Dhanteras 2025 Date Shopping Time Buying These Auspicious Items on Dhanteras
मिट्टी के दीपक
दीपक
धनतेरस से पंचदिवसीय दीपोत्सव का पर्व शुरू हो जाता है। ऐसे में धनतेरस दिवाली का पहला दिन होता है। धनतेरस की शाम पर दीपदान का विशेष महत्व है  इसलिए मिट्टी के दीयों और अन्य प्रकार के दीपकों की खरीद करना शुभ होता है। पौराणिक मान्यता है कि दीप जलाने से अंधकार और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और यमराज से रक्षा होती है। इस दिन घर के मंदिर और प्रवेश द्वार पर मिट्टी के दीये, तेल/घी और अन्य शुभ दीपक खरीदकर संध्या में जलाना शुभ फलदायी माना जाता है। नए दीये खरीदने से लोककथाओं के अनुसार प्रकाश और सौभाग्य का संचार होता है।
विज्ञापन
Dhanteras 2025 Date Shopping Time Buying These Auspicious Items on Dhanteras
झाड़ू - फोटो : freepik
झाड़ू
हिंदू मान्यताओं के अनुसार झाड़ू में माता लक्ष्मी का वास होता है। इस कारण से धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। झाड़ू घर की साफ-सफाई और पवित्रता का प्रतीक है और इसे लक्ष्मी का संकेत भी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि नई झाड़ू से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और लक्ष्मी का आगमन सुगम बनता है। इसीलिए धनतेरस पर झाड़ू खरीदकर घर की साफ-सफाई विशेष विधि से करने की परंपरा है।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed