सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Dhanteras 2025: इस बार धनतेरस पर वाहन और संपत्ति की खरीदारी हो सकती है अशुभ, जानें कब लेना होगा शुभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 14 Oct 2025 06:54 PM IST
सार

Dhanteras 2025: वर्ष 2025 में धनतेरस धनतेरस शनिवार को पड़ रहा है, जिस कारण लोहे से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा इस बार धनतेरस के दिन वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का भी कोई शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है। 

विज्ञापन
Dhanteras 2025 dont buy vehicle and property is baar dhanteras par vahan aur property nahi khareede
इस धनतेरस न खरीदें वाहन और संपत्ति - फोटो : Amar Ujala

Dhanteras 2025: इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्तूबर, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन सोना-चांदी, बर्तन, आभूषण, वाहन और नई संपत्ति की खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। हालांकि इस साल धनतेरस पर स्थिति कुछ अलग है। 


Shani Dosha: कुंडली में शनि दोष का संकेत देती हैं ये पांच चीजें, जानें कैसे कर सकते हैं इसकी पहचान
वर्ष 2025 में धनतेरस धनतेरस शनिवार को पड़ रहा है, जिस कारण लोहे से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी से बचने की सलाह दी गई है। शनिवार को लोहा खरीदने से शनिदेव के अप्रसन्न होते हैं। इसके अलावा इस बार धनतेरस के दिन वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का भी कोई शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है। 

Dhanteras 2025 dont buy vehicle and property is baar dhanteras par vahan aur property nahi khareede
नहीं बन रहे शुभ नक्षत्र - फोटो : adobe stock

नहीं बन रहे शुभ नक्षत्र
पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि धन, स्वास्थ्य और स्थिर समृद्धि से जुड़ी होती है। लेकिन 2025 में इस दिन न तो रोहिणी और न ही पुष्य जैसे शुभ नक्षत्रों का योग बन रहा है। इन नक्षत्रों की अनुपस्थिति में वाहन खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसे में हानि या दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इस वर्ष धनतेरस की तिथि 18 अक्तूबर से शुरू होकर 19 अक्तूबर तक रहेगी, और उस दौरान रेवती नक्षत्र रहेगा, जो यात्रा और वाहन संबंधित कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2025 dont buy vehicle and property is baar dhanteras par vahan aur property nahi khareede
वाहन खरीदने के लिए शुभ तिथियां - फोटो : adobe stock

वाहन खरीदने के लिए शुभ तिथियां
दृक पंचांग के अनुसार 18 अक्तूबर को वाहन या संपत्ति खरीदना वर्जित रहेगा। यदि आप नया वाहन खरीदना चाहते हैं, तो अक्तूबर 2025 में इसके लिए कई शुभ मुहूर्त है, जिस पर आप यह शुभ कार्य कर सकते हैं। आइए जानते हैं अक्तूबर 2025 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त- 

तिथि मुहूर्त 
अक्तूबर 2, 2025, बृहस्पतिवार  09:13 से 06:15, अक्तूबर 03
अक्तूबर 3, 2025, शुक्रवार   06:15 से 18:32 
अक्तूबर 5, 2025, रविवार   06:16 से 08:01
अक्तूबर 10, 2025, शुक्रवार     19:38 से 06:19, अक्तूबर 11
अक्तूबर 12, 2025, रविवार  06:20 से 13:36 
अक्तूबर 13, 2025, सोमवार  12:26 से 06:21, अक्तूबर 14
अक्तूबर 15, 2025, बुधवार      10:33 से 12:00 
अक्तूबर 24, 2025, शुक्रवार  06:28 से 01:19, अक्तूबर 25
अक्तूबर 29, 2025, बुधवार  17:29 से 06:32, अक्तूबर 30
अक्तूबर 30, 2025, बृहस्पतिवार   06:32 से 10:06
अक्तूबर 31, 2025, शुक्रवार   10:03 से 06:33, नवंबर 01
Dhanteras 2025 dont buy vehicle and property is baar dhanteras par vahan aur property nahi khareede
सम्पत्ति क्रय के लिए शुभ तिथियां - फोटो : adobe stock
सम्पत्ति क्रय के लिए शुभ तिथियां
दृक पंचांग के अनुसार अक्तूबर 2025 में संपत्ति की खरीदारी के लिए शुभ तिथियां 16, 17, 23 और 24 अक्तूबर को माना गया है। 
 
दिनांक आरंभ काल समाप्ति काल
अक्तूबर 16, 2025 सुबह 06:22 बजे सुबह 06:23 बजे, अक्तूबर 17
अक्तूबर 17, 2025 सुबह 06:23 बजे सुबह 06:24 बजे, अक्तूबर 18
अक्तूबर 23, 2025, बृहस्पतिवार  सुबह 06:27 बजे सुबह 06:28 बजे, अक्तूबर 24
अक्तूबर 24, 2025, शुक्रवार  सुबह 06:28 बजे सुबह 06:28 बजे, अक्तूबर 25
विज्ञापन
Dhanteras 2025 dont buy vehicle and property is baar dhanteras par vahan aur property nahi khareede
इस धनतेरस न खरीदें वाहन और संपत्ति - फोटो : अमर उजाला
इस धनतेरस पर आभूषण, बर्तन या अन्य शुभ वस्तुएं खरीदना तो ठीक है, लेकिन वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए किसी और दिन का चयन करना बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 


 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed