सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Dhanteras 2025: धनतेरस पर घर ना ले आना ये 5 चीजें, गरीबी और दरिद्रता से हो जाएंगे परेशान

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 14 Oct 2025 01:07 PM IST
सार

Dhanteras 2025: इस साल पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 18 अक्तूबर को धनतेरस मनाया जाएग। यह कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी, वाहन, बर्तन, झाड़ू व आभूषण खरीदने से जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं 

विज्ञापन
Dhanteras 2025 shopping list and rules know Dhanteras Par Kya nhi kharide
Dhanteras 2025 - फोटो : अमर उजाला

Dhanteras 2025: इस साल पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 18 अक्तूबर को धनतेरस मनाया जाएग। यह कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी, वाहन, बर्तन, झाड़ू व आभूषण खरीदने से जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं और घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है। इसके अलावा धनतेरस पर नए काम का प्रारंभ करना और भी कल्याणकारी होता है। इससे उसके सफल होने की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं। शास्त्रों के मुताबिक धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, गणेश जी, माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की उपासना करने का विधान है। इससे साधक की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और उसका भौतिक सुख भी बढ़ता है। अब चूंकि धनतेरस खरीदारी का पर्व है, इसलिए इस दिन कुछ चीजों को घर लाने से बचना चाहिए अन्यथा जीवन में परेशानियां व दरिद्रता आ सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।



Dhanteras Shubh Muhurat 2025: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना-चांदी ? जान लें इस दिन के 3 खास मुहूर्त

Dhanteras 2025 shopping list and rules know Dhanteras Par Kya nhi kharide
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर चाकू, कैंची और सुई जैसी नुकीली या धारदार वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। - फोटो : freepik

धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर चाकू, कैंची और सुई जैसी नुकीली या धारदार वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। इसके प्रभाव से घर में नकारात्मकता आती है और जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
  • धनतेरस के शुभ अवसर पर लोहे से बनी वस्तुएं खरीदने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से कार्यों में बाधा, पारिवारिक कलह और कर्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2025 shopping list and rules know Dhanteras Par Kya nhi kharide
धनतेरस के दिन नील या काला धागा तथा इस रंग की कोई भी वस्तु या वस्त्र नहीं खरीदना चाहिए। - फोटो : AdobeStock
  • धनतेरस के दिन एल्युमिनियम से बने सामान की खरीदारी न करें। इसे अशुभ माना गया है और यह घर की समृद्धि में रुकावट डाल सकता है।
  • मान्यता है कि इस शुभ पर्व पर घर में जूते-चप्पल या चमड़े की वस्तुएं न लेकर आए। इससे कर्ज-रोग जैसी बड़ी समस्याएं आ सकती हैं।
  • धनतेरस के दिन नीला या काला धागा तथा इस रंग की कोई भी वस्तु या वस्त्र नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से ग्रह दोष उत्पन्न होता है और शुभ फल प्राप्त नहीं होते।    
Dhanteras 2025 shopping list and rules know Dhanteras Par Kya nhi kharide
धनतेरस पर चौघड़िया मुहूर्त - फोटो : adobe
धनतेरस पर चौघड़िया मुहूर्त
  • शुभ कालः सुबह 07:49 बजे से 09:15 बजे तक
  • लाभ कालः दोपहर 01:32 बजे से 02:57 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 02:57 बजे से शाम 04:23 बजे तक
  • चर कालः दोपहर 12:06 बजे से 01:32 बजे तक
विज्ञापन
Dhanteras 2025 shopping list and rules know Dhanteras Par Kya nhi kharide
रात्रिकाल का चौघड़िया - फोटो : freepik
रात्रिकाल का चौघड़िया
  • शुभ काल: शाम 08:57 बजे से रात 10:32 बजे तक
  • लाभ काल: शाम 05:48 बजे से 07:23 बजे तक
  • अमृत काल: रात 10:32 बजे से अगले दिन 19 अक्तूबर 2025 की सुबह 00:06 बजे तक
  • चर कालः सुबह 12:06 बजे से 01:41 बजे तक
 

Dhanteras 2025: इस बार धनतेरस पर वाहन और संपत्ति की खरीदारी हो सकती है अशुभ, जानें कब लेना होगा शुभ

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed