सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Diwali 2024 Date: शुभ योग में इस बार दीपावली, जानें पांच दिनों का दिवाली कैलेंडर

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 20 Sep 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2024 Date kab hai dhanteras bhai dooj govardhan
diwali calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला

Diwali 2024 Date: हिंदू धर्म में दिवाली को "दीपों की रोशनी" का पर्व माना जाता है। ये पर्व सभी के लिए बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है। पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली मनाई जाती है। इस दिन पूरे देश को दीयों की रोशनी से रौशन करते हुए धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को पूजा जाता है। 



इस बार दिवाली 1 नवंबर 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन प्रीति योग बन रहा है, जो रात 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस योग में लक्ष्मी पूजन करने से धन धान्य में वृद्धि के योग बनते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के शुभ दिन पर मां लक्ष्मी घरों में भ्रमण करने आती हैं, जिससे परिवार में खुशियों का वास होता है। इस साल पांच दिनों तक चलने वाले पर्व की शुरुआत अक्तूबर माह से होने वाली है। ऐसे में आइए दिवाली त्योहार के 5 दिनों के कैलेंडर को जान लेते हैं।

Trending Videos
Diwali 2024 Date kab hai dhanteras bhai dooj govardhan
diwali calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस 2024
हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और गणेश जी की पूजा करने का विधान है। इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजन का मुहूर्त 06:30 पी एम से 08:12 पी एम तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2024 Date kab hai dhanteras bhai dooj govardhan
diwali calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला

छोटी दिवाली 2024
कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस दिन को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 30 अक्तूबर 2024 को छोटी दिवाली है। इस दिन यम के नाम का दीपक जलाया जाता है।

Diwali 2024 Date kab hai dhanteras bhai dooj govardhan
diwali calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला

दीपावली 2024 
हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या को दीपावली का त्योहार माना जाता है। इस साल दिवाली 1 नवंबर 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन शुक्रवार और प्रीति योग का संयोग बन रहा है, जो रात 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस योग में लक्ष्मी पूजन करने से धन धान्य में वृद्धि के योग बनते हैं।

विज्ञापन
Diwali 2024 Date kab hai dhanteras bhai dooj govardhan
diwali calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला

गोवर्धन पूजा 2024
हर साल गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन की जाती है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन के दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed