फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: दिवाली की रात कैसे शुरू हुई जुआ खेलने की परंपरा? जानिए किस तरह का जुआ खेलना होता है शुभ

Mon, 24 Oct 2022 03:25 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
Diwali Gambling Which Is Auspicious And Which Inauspicious Know Tradition
दिवाली की रात जुआ खेलने की परंपरा - फोटो : amar ujala

Diwali Gambling Auspicious or Inauspicious: अब से बस कुछ घंटों के बाद दिवाली की लक्ष्मी पूजा शुरू हो जाएगी। दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के साथ भगवान गणेश, मां सरस्वती और कुबेर देव की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व का पूरे देश में अलग ही हर्ष और उल्लास देखने को मिलता है। इस दिन पूरा देश दीये को रोशनी से जगमगा उठता है। हिंदू धर्म में दिवाली को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला त्योहार माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पर पधारती हैं और उन्हें धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन लोग अपने घर में बरकत लाने, धन प्राप्ति के लिए अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं। कुछ ऐसी परंपराएं भी हैं जिन्हें लोग इस दिन निभाते हैं। दीपावली की रात जुआ खेलने की परंपरा है। मान्यता है दिवाली के दिन जुआ खेलना शुभ होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली पर जुआ खेलने की परंपरा कब से शुरू हुई और दिवाली पर किस तरह का जुआ खेलना शुभ होता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 


 

Diwali Gambling Which Is Auspicious And Which Inauspicious Know Tradition
दिवाली की रात ऐसे शुरू हुई जुआ खेलने की परंपरा

दिवाली की रात ऐसे शुरू हुई जुआ खेलने की परंपरा
दिवाली की रात जुआ खेलने को लेकर कुछ किवदंतियां जुड़ी हैं। पौराणिक कथा के अनुसार दिवाली की रात भगवान शिव के साथ उनकी पत्नी देवी पार्वती जुआ खेलती थीं जिससे उन दोनों के बीच प्रेम बढ़ गया था। यही कारण है कि इस दिन जुआ खेलना शुभ माना जाता है। लेकिन जुआ खेलना तभी शुभ है जब उसे बिना पैसा लगे खेला जाता है। पैसे लगाकर दिवाली की रात जुआ खेलना बेहद अशुभ माना जाता है। इसका जिक्र हमें महाभारत में मिलता है। जुआ खेलने के कारण ही पांडव अपना राज, पाट, धन, दौलत ही नहीं अपनी पत्नी तक हार बैठे थे और नतीजा महाभारत के रूप में सामने आया। यानी दिवाली की रात पैसे लगाकर जुआ खेलना बहेद अशुभ माना जाता है। 

Diwali Gambling Which Is Auspicious And Which Inauspicious Know Tradition
दिवाली की रात ऐसा जुआ खेलना होता है अशुभ 

दिवाली की रात ऐसा जुआ खेलना होता है अशुभ 
दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन के बाद परिवार के सदस्य घर में शगुन के लिए जुआ खेलते हैं। लेकिन वर्तमान समय में लोग पैसा लगाकर जुआ या सट्टा मटका खेलते हैं यह सही नहीं है। आजकल दिवाली की रात लॉटरी खेलने का चलन बढ़ रहा है, लेकिन ऐसा करने से देवी लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और व्यक्ति को जीवन भर धन की कमी का सामना करना पड़ता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Gambling Which Is Auspicious And Which Inauspicious Know Tradition
ऋग्वेद में भी मिलता है इसका उल्लेख 

ऋग्वेद में भी मिलता है इसका उल्लेख 
ऋग्वेद भारत के प्राचीनतम ग्रंथों में से एक है। ऋग्वेद के 10वें मंडल के कुछ सूक्त में एक जुआरी की कथा का उल्लेख मिलता है। इस कथा के अनुसार जुए की लत के चलते वह गरीब हो गया, उसे कोई उधार नहीं देता और उसकी सुंदर पत्नी भी छोड़कर चली गई है।

विज्ञापन
Diwali Gambling Which Is Auspicious And Which Inauspicious Know Tradition
स्कंद पुराण में शिव-पार्वती की कथा का उल्लेख  - फोटो : Social media

स्कंद पुराण में शिव-पार्वती की कथा का उल्लेख 
स्कन्द पुराण में भी उल्लेख मिलता है कि एक बार भगवान शिव अपनी पत्नी देवी पार्वती के साथ दिवाली की रात को जुआ खेल रहे थे। माता पार्वती ने भगवान शिव को परास्त कर दिया। और इसी उत्साह में उन्होंने यह वरदान दिया कि जो भी दिवाली की रात जुआ खेलेगा उस पर साल भर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed