Ganesh Chaturthi 2026 Wishes Messages In Hindi: गणेश चतुर्थी का पावन पर्व भगवान गणेश की आराधना, श्रद्धा और उत्साह से जुड़ा खास अवसर है। मान्यता है कि विघ्नहर्ता गणपति की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। इस दिन भक्त विधि-विधान से गणेश जी की पूजा कर अपने परिवार की खुशहाली और जीवन में सफलता की कामना करते हैं। घरों और पंडालों में गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो जाता है।
Ganesh Chaturthi 2026 Wishes: गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपनों को भेजें गणपति बप्पा के ये खास शुभकामना संदेश
Ganesh Chaturthi 2026 Wishes In Hindi: गणेश चतुर्थी का यह शुभ अवसर अपनों के साथ खुशियां बांटने और उन्हें मंगलकामनाएं देने का भी मौका है। आप भी इस पावन पर्व पर अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को खूबसूरत शुभकामना संदेश भेजकर उनके जीवन में सुख, शांति, सफलता और समृद्धि की कामना कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
वक्रतुंड महाकाय, विघ्न-विनाशक गणराज,
आपकी कृपा से मंगलमय हो जीवन का हर काज।
ऋद्धि-सिद्धि संग पधारें गणपति महाराज,
सुख-शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो परिवार।
गणेश चतुर्थी की मंगलमय शुभकामनाएं
हे प्रथम पूज्य गणनायक, हे मंगलमूर्ति भगवान,
आपके चरणों में अर्पित है श्रद्धा और सम्मान।
हर विघ्न-बाधा का करें विनाश,
कृपा से पूर्ण हों जीवन के सभी शुभ प्रयास।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
सिद्धिविनायक का आशीष मिले,
जीवन में धर्म और सद्बुद्धि का प्रकाश खिले।
विघ्नहर्ता हर संकट हर लें,
श्रीगणेश की कृपा से सभी मनोरथ पूर्ण रहे।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं