Happy Basant Panchami 2026 Wishes, Messages,WhatsApp Status: आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के अवसर पर बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन ज्ञान, विद्या और वाणी की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। माना जाता है कि आज उनकी पूजा करने से जीवन में बुद्धि, समझ और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
Basant Panchami 2026 Wishes: पीली चादर ओढ़े धरा मुस्काए,...वसंत पंचमी पर अपनों को भेजें ऐसे शुभकामना संदेश
Happy Basant Panchami 2026 Wishes Images: बसंत पंचमी माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है। यह दिन मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन पूजा करने से बुद्धि, विद्या और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। मां सरस्वती की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। लोग इस अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर पर्व की खुशियां साझा करते हैं।
आज सरस्वती पूजा का शुभ दिन आया है,
ज्ञान और बुद्धि का अनमोल उपहार लाया है।
करें हम मां की वंदना,
जिसने जीवन में ज्ञान का दीप जलाया है।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
सर्दी विदा हो,वसंत मुस्काए,
खुशियों का हर पल संग लाए।
संगीत बजे मधुर सुरों में,
मां सरस्वती का आशीष पाएं।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
पीली चादर ओढ़े धरा मुस्काए,
वसंत की खुशबू मन बहकाए।
ज्ञान-सुरों से गूंजे हर कण,
मां सरस्वती का आशीष बरसाए।
हैप्पी वसंत पंचमी।
वसंत की बयार संग खुशियां आए,
हर मन आंगन में रंग जमाए।
ज्ञान-दीप से उजियारा हो जीवन,
मां सरस्वती सब पर आशीष बरसाएं।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।