सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chaitra Navratri 2026 Wishes: चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर इन संदेशों से अपनों को दे शुभकामनाएं

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 19 Mar 2026 06:01 AM IST
सार

Chaitra Navratri 2026 Wishes: नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के लिए समर्पित होते हैं। श्रद्धालु व्रत रखते हैं, कलश स्थापना करते हैं और विधि-विधान से मां की आराधना करते हैं। इस शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सभी माता भक्तों को इन संदेशों के जरिए चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं...

विज्ञापन
Happy Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi Images Messages Quotes Navratri Whatsapp And Faceboo Status
Chaitra Navratri 2026 Wishes - फोटो : अमर उजाला

Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में चैत्र माह को अत्यंत पवित्र और खास माना जाता है, क्योंकि इसी समय से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है और साथ ही चैत्र नवरात्रि का शुभ पर्व भी मनाया जाता है। हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है और इसका समापन नवमी तिथि को रामनवमी के साथ होता है। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च को समाप्त होगी। ये पूरे नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के लिए समर्पित होते हैं। इस दौरान घरों, मंदिरों और पूजा स्थलों पर भक्ति का माहौल बना रहता है। श्रद्धालु व्रत रखते हैं, कलश स्थापना करते हैं और विधि-विधान से मां की आराधना करते हैं।

मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर विराजमान होती हैं, इसलिए इन दिनों की पूजा का विशेष महत्व होता है। सच्चे मन से उपासना करने पर जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस पावन अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर आपसी प्रेम और सौहार्द को भी बढ़ाते हैं। आप भी इस शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सभी माता भक्तों को इन संदेशों के जरिए चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं...

Trending Videos
Happy Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi Images Messages Quotes Navratri Whatsapp And Faceboo Status
चैत्र नवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi Images Messages Quotes Navratri Whatsapp And Faceboo Status
चैत्र नवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi Images Messages Quotes Navratri Whatsapp And Faceboo Status
चैत्र नवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

मां दुर्गा के 9 अवतार आपको
9 गुणों - शक्ति, खुशी, मानवता, शांति, ज्ञान, भक्ति,
नाम, प्रसिद्धि और स्वास्थ्य के साथ आशीर्वाद दें।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन
Happy Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi Images Messages Quotes Navratri Whatsapp And Faceboo Status
चैत्र नवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed