Dhanteras 2022 Wishes, Images, Quotes and Messages Whatsapp in Hindi : आज से पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व प्रारंभ हो गया है। आज धन त्रयोदशी है। दिवाली के पर्व का आरंभ धनतेरस से हो जाता हैं। इस साल धनतेरस के पर्व को लेकर तिथि में संशय है। इस बार धनतेरस का पर्व 2 दिन मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान कुबेर, भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि समु्द्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी प्रकट हुए थे। इस वजह से धनतेरस को भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन कोई नया सामान खरीदने से आपका धन 13 गुना बढ़ जाता है। धनतेरस के दिन लोग पूजा-अर्चना व खरीदारी करने के साथ ही अपने रिश्तेदारों और प्रियजनों को विशेष रूप से शुभकामनाएं भेजते हैं। आप भी इन शुभकामना संदेशों के जरिए अपने रिश्तेदारों और प्रियजनों को धनतेरस की बधाई भेजें और उनकी तरक्की की कामना करें-
Happy Dhanteras 2022 Wishes: धनतेरस के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये खास संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके घर में धन की बरसात हो
लक्ष्मी क वास हो
संकटों का नाश हो
शान्ति का वास हो
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
सोने का रथ, चांदी की पालकी
बैठकर जिसमें है लक्ष्मी मां है आयी
देने आपके परिवार को धनतेरस की बधाई
धनतेरस की शुभकामनाएं।
धनतेरस का प्यारा त्योहार
जीवन में आपके लाए खुशियां अपार
माता लक्ष्मी विराजे आपके द्वार
सभी मनोकामनाएं हो आपकी स्वीकार
खुशियां बेशुमार हो
अच्छा आपका व्यापार हो
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हो
इतनी प्यारी धनतेरस आपकी हर बार हो
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!