Happy Dussehra 2024 Wishes: दशहरा भारतीय संस्कृति का प्रमुख त्योहार है, जो हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 12 अक्तूबर 2024 को दशहरा मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान राम और मां दुर्गा की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का और प्रभु श्री राम ने रावण का वध किया था। इसलिए इसे विजयादशमी कहते हैं, जिसका अर्थ है 'विजय का दसवां दिन'।
Happy Dussehra 2024 Wishes: दशहरा के पावन अवसर पर इन संदेशों से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें शुभकामनाएं
भीतर के रावण को
जो आग खुद लगाएंगे,
सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
रावण की तरह मन के विकारों का नाश हो,
प्रभु श्रीराम का हृदय में सर्वदा वास हो।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
दशहरे का ये पावन त्योहार
घर में लाए आपके खुशियां अपार
श्री राम जी करें आप पर खुशियों की बौछार
ऐसी शुभकामनाएं हमारी करो स्वीकार।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय
अत्याचार पर सदाचार की विजय
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
और अज्ञान पर ज्ञान की विजय।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

कमेंट
कमेंट X