Guru Purnima Wishes Images Quotes 2022: आज गुरु पूर्णिमा का पवित्र त्योहार है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा पर महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा के पर्व को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महाभारत और चारों वेदों की रचना करने वाले वेद व्यास की पूजा करने की परंपरा है। यह पर्व अपने आराध्य गुरु को श्रद्धा अर्पित करने का महापर्व है। गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजा की जाती है। नारद पुराण के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर ज्ञान और जीवन की सही दिशा बताने वाले गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रगट की जाती है। गुरुब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुदेव महेश्वर: , गुरु साक्षात्परब्रह्म तस्मैश्री गुरुवे नम: अर्थात गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करता हूं। ऐसे में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरु और जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले को भेजें गुरु पूर्णिमा की शुभकामना संदेश...
Happy Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं को आभार व्यक्त करने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश
गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।
गुरु पूर्णिमा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय.
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय..
गुरु पूर्णिमा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः
गुरु पूर्णिमा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरु की महिमा न्यारी है,
अज्ञानता को दूर करके.
ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है…
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2022

कमेंट
कमेंट X