सब्सक्राइब करें

Holika Dahan Wishes 2026: अच्छाई की जीत हुई है...हार गई बुराई है, होलिका दहन की आज शुभ घड़ी आई

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Mon, 02 Mar 2026 01:20 PM IST
सार

Holika Dahan Wishes 2026: इस साल 2 मार्च 2026 को होलिका दहन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा-अर्चना के साथ-साथ सभी को शुभकामनाएं देने का भी खास महत्व होता है। यह सभी गिले शिकवों को दूर कर रिश्तों में मजबूती लेकर आता है।
 

विज्ञापन
Happy Holika Dahan 2026 wishes messages and images know Choti Holi Facebook WhatsApp status
Holika Dahan Wishes 2026 - फोटो : अमर उजाला

Holika Dahan Wishes 2026: 2 मार्च 2026 को होलिका दहन का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इसे छोटी होली भी कहते हैं। शास्त्रों के मुताबिक, होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा व उपले होलिका दहन में डालने से सभी नकारात्मक ऊर्जा का अंत होता है। साथ ही जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती हैं।


 

कहा जाता है कि, होलिका को अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था। अपने इस शक्तिशाली वरदान का घमंड करते हुए होलिका भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में चली गई। परंतु सृष्टि के संचालक श्रीहरि की असीम कृपा के चलते उनके भक्त प्रह्लाद सुरक्षित रहा और उस अग्नि में होलिका भस्म हो गई।
 

इसलिए इस तिथि को अहंकार के अंत के रूप में भी जाना जाता है। वहीं होलिका दहन पर जहां पूजा-अर्चना का महत्व है, वहीं सभी एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन संदेशों से अपने दोस्तों और परिवार वालों को होलिका दहन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Trending Videos
Happy Holika Dahan 2026 wishes messages and images know Choti Holi Facebook WhatsApp status
Holika Dahan Wishes 2026 - फोटो : अमर उजाला

आपका जीवन खुशियों और समृद्धि के खूबसूरत रंगों से रंगा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Holika Dahan 2026 wishes messages and images know Choti Holi Facebook WhatsApp status
Holika Dahan Wishes 2026 - फोटो : अमर उजाला

बुराई के हर रूप को जलाने का पर्व है होलिका दहन,
सच्चाई और अच्छाई के रंगों से जीवन को सजाने का समय है।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Holika Dahan 2026 wishes messages and images know Choti Holi Facebook WhatsApp status
Holika Dahan Wishes 2026 - फोटो : अमर उजाला
रंगों की फुहार संग प्यार समाई
होलिका दहन का यही है संदेश,
नफरत को जलाओ, प्रेम बढ़ाओ विशेष
होलिका दहन की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Happy Holika Dahan 2026 wishes messages and images know Choti Holi Facebook WhatsApp status
Holika Dahan Wishes 2026 - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह होलिका हो गई थी जलकर राख
उसी तरह आपके जीवन के भी दूर हो जाएं
सारे दुख-दर्द, कष्ट और पाप
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed