Holika Dahan Me Kya Kya Dalna Chahiye: होली से एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर किया जाता है। वर्ष 2026 में कुछ स्थानों पर होलिका दहन 2 मार्च को तो कुछ जगह 3 मार्च को मनाया जा रहा है, लेकिन ज्यादातर विद्वानों की राय है कि 2 मार्च की रात को होलिका दहन करना अधिक उचित रहेगा। मान्यता है कि जलती हुई होलिका की अग्नि में कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं होलिका दहन की अग्नि में किन चीजों को अर्पित करना शुभ माना जाता है।
Holika Dahan 2026: होलिका दहन की अग्नि में अर्पित करें ये चीजें, साल भर बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Holika Dahan 2026: जलती हुई होलिका की अग्नि में कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं होलिका दहन की अग्नि में किन चीजों को अर्पित करना शुभ माना जाता है।
गोबर के उपले- होलिका दहन में गाय के गोबर वाले उपले या उनसे तैयार माला अग्नि में समर्पित करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मकता दूर होती है।
सरसों के दाने- होलिका की अग्नि में सरसों अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। विशेष रूप से पीली सरसों डालने से परिवार में चल रही परेशानियां कम होती हैं और बुरी नजर से बचाव होता है। इससे घर का माहौल सकारात्मक होता है।
अनाज की बालियां- होलिका दहन पर गेहूं, जौ या अन्य अनाज की बालियां अग्नि में चढ़ाने की परंपरा है। ऐसा करने से अच्छी फसल का आशीर्वाद मिलता है। यह समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है।
कपूर- कपूर को होलिका की अग्नि में डालने से वातावरण में पवित्रता और सकारात्मकता आती है। धार्मिक विश्वास है कि इससे माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
हरी इलायची- होलिका की अग्नि में हरी इलायची अर्पित करने से मानसिक शांति और सुकून की प्राप्ति होती है। इससे तनाव कम होता है और जीवन में संतुलन बढ़ता है।
पान के पत्ते- होलिका दहन की अग्नि में पान के पत्ते अर्पित करना भी शुभ होता है। इससे स्वास्थ्य लाभ मिलता है। यदि परिवार में कोई सदस्य अस्वस्थ है तो उसके नाम से पान अर्पित करने से स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
नारियल- नारियल को होलिका की अग्नि में समर्पित करना दीर्घायु और मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है। ऐसा करने से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।