Holashtak 2021: होलाष्टक होली से लगभग आठ दिन पहले लग जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू हो जाएंगे। इस साल होलाष्टक 22 मार्च से 28 मार्च तक रहेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के दौरान शादी, विवाह, वाहन खरीदना या घर खरीदना एवं अन्य मंगल कार्य नहीं किए जाते हैं। हालांकि इस दौरान पूजा पाठ करने और भगवान का स्मरण. भजन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि होलाष्टक में कुछ विशेष उपाय करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं।
Holashtak 2021: होलाष्टक में करें ये 5 आसान उपाय, धन, संपत्ति में होगी वृद्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान्यता है कि निःसंतान दंपतियों के लिए होलाष्टक में लड्डु गोपाल की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान गाय के शुद्ध घी और मिश्री से हवन करना चाहिए। यह उपाय करने से उन्हें संतान प्राप्ति होगी।
मान्यता के अनुसार, होलाष्टक में जौ, तिल और शक्कर से हवन कराना चाहिए। यह उपाय करने से आपको करियर में तरक्की मिलेगी। इसके साथ कार्य क्षेत्र में आ रहीं बाधाएं भी दूर होंगी।
मान्यता है कि आर्थिक जीवन में तरक्की पाने के लिए होलाष्टक में कनेर के फूल, गांठ वाली हल्ती, पीली सरसों और गुड़ से हवन कराना चाहिए। इस उपाय से आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।
मान्यता के अनुसार, होलाष्टक में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इसके बाद गुग्गल से हवन कराएं। यह उपाय करने से जातकों को असाध्य रोग से मुक्ति मिलती है।