फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Shivratri 2026: अपनी राशि के अनुसार करें शिवलिंग पर जलाभिषेक, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

Tue, 11 Aug 2026 07:11 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 11 Aug 2026 07:11 AM IST
सार

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि के दिन अपनी राशि के अनुसार, शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से जीवन में सुख-समृद्धि के योग बनते हैं। साथ ही ग्रह-दोष भी शांत होते हैं। 
 

विज्ञापन
jalabhishek according to zodiac sign on Sawan Shivratri 2026
Sawan Shivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

Sawan Shivratri 2026: इस साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त 2026 को सुबह 4:55 बजे शुरू होगी और 12 अगस्त की रात 1:54 बजे तक रहेगी। इसलिए सावन शिवरात्रि का व्रत 11 अगस्त को मान्य होगा। मान्यता है कि, इस दिन पूजा-पाठ करने से सुख-सौभाग्य बढ़ता है। वहीं, सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करना और भी कल्याणकारी होता है। इसके प्रभाव से ग्रह-दोष शांत और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती हैं। आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार भी जलाभिषेक कर सकते हैं। इससे ग्रहों के शुभ प्रभाव में वृद्धि होती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।



Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर रहेगा भद्रा का साया, जानिए शिवलिंग पर जल अर्पित करने का मुहूर्त

jalabhishek according to zodiac sign on Sawan Shivratri 2026
Sawan Shivratri 2026 - फोटो : AI
  • मेष राशि के जातकों को सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग पर लाल चंदन लगाना चाहिए। साथ ही गंगाजल से अभिषेक करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • वृषभ राशि के लोगों को भगवान शिव का दूध से अभिषेक करना चाहिए। माना जाता है कि इससे जीवन में स्थिरता आती है।
  • मिथुन राशि के जातकों को शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि के योग बनते हैं।
jalabhishek according to zodiac sign on Sawan Shivratri 2026
Sawan Shivratri 2026 - फोटो : freepik
  • कर्क राशि के लोग शिवलिंग पर दही और चीनी से अभिषेक कर सकते हैं। इससे मन को शांति मिलने के योग बनते हैं।
  • सिंह राशि वालों को भगवान शिव का गुड़ और जल से अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि, इस उपाय से आत्मविश्वास मजबूत होता है।
  • कन्या राशि के जातकों को सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग पर भांग अर्पित करनी चाहिए। इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jalabhishek according to zodiac sign on Sawan Shivratri 2026
Sawan Shivratri 2026 - फोटो : freepik
  • तुला राशि के लोगों को शिवलिंग का दूध और दही से अभिषेक करना चाहिए। माना जाता है कि, इससे जीवन में संतुलन बना रहता है और सुख-शांति के योग मजबूत होते हैं।
  • वृश्चिक राशि वालों को शिवलिंग पर शहद मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए। इससे क्रोध और तनाव कम करने में मदद मिलती है।
  • धनु राशि के जातकों को सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव को पीले फूल और गंगाजल से उनका अभिषेक करना चाहिए। 

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर घर में इस विधि से करें पूजा, जानें सामग्री से लेकर पारण तक की जानकारी

विज्ञापन
jalabhishek according to zodiac sign on Sawan Shivratri 2026
Sawan Shivratri 2026 - फोटो : adobe
  • मकर राशि के लोगों को शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
  • कुंभ राशि वालों को सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग पर नारियल पानी से अभिषेक कर सकते हैं।
  • मीन राशि के जातकों को भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। इससे सफलता के योग बनते हैं।
 

Venus Transit: 2 सितंबर को बनेगा मालव्य राजयोग, कर्क और कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबरें

 

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर करें ये सरल उपाय, शिव-पार्वती का मिलेगा आशीर्वाद

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed