Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त, मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान शिव जी की पूजा को समर्पित है। इसके प्रभाव से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही मनचाहा साथी पाने की कामना पूरी होने के भी योग बनते हैं। शास्त्रों की मानें, तो सावन शिवरात्रि महाकाल का स्मरण, उनकी कृपा और कुछ उपाय करने के लिए सबसे खास दिनों में से एक है। मान्यता है कि, इस तिथि पर किए गए दान और उपाय से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती हैं। साथ ही लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग बनते हैं। ऐसे में आइए इन उपायों को जानते हैं।
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर करें ये सरल उपाय, शिव-पार्वती का मिलेगा आशीर्वाद
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि के दिन कुछ उपाय करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती हैं। साथ ही अटके काम पूरे, भाग्य में वृद्धि और विशेष लाभ के योग बनते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन शिवरात्रि के दिन भद्राकाल सुबह 4 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त
- ब्रह्रा मुहूर्त में सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 6 बजे तक का मुहूर्त है।
- अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से लेकर 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
- गोधूलि मुहूर्त रात 9 बजकर 13 मिनट से लेकर 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
- निशिता काल का मुहूर्त रात 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
Sawan Somwar 2026: 6 साल बाद सावन सोमवार और प्रदोष व्रत का संयोग, शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से चमकेगा समय
शिवलिंग पर घी और शहद चढ़ाएं
सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग पर घी और शहद चढ़ाने से भाग्य चमकने लगता है। साथ ही अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है।
सफेद अनाज का दान करें
सावन शिवरात्रि पर सफेद अनाज का दान करें और साथ ही चावल का दान अवश्य करें। इससे कलह दूर होती है और सुख-शांति बढ़ती है।
11 बेलपत्र अर्पित करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर 11 बेलपत्र चढ़ाएं और चंदन से ॐ बनाएं। इससे महादेव की विशेष कृपा मिलती हैं।
जल और फूल का मिश्रण अर्पित करें
सावन शिवरात्रि पर जल और फूल का मिश्रण शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण, जानें किन राशि वालों का बदलेगा समय और किसे मिलेगी टेंशन
शिव चालीसा का पाठ करें
सावन शिवरात्रि पर शिव चालीसा का पाठ करें। इससे मनोकामनाएं पूरी होने के योग बनते हैं और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।