सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jitiya Vrat 2024: क्यों मनाया जाता है जितिया व्रत? जानें इसकी सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 22 Sep 2024 07:45 AM IST
विज्ञापन
jitiya vrat 2024 date and time jivitputrika vrat 2024 jitiya kyu manaya jata hai
क्यों मनाया जाता है जितिया व्रत? - फोटो : Amar Ujala

Jivitputrika Vrat 2024: जीवित्पुत्रिका व्रत बेहद महत्वपूर्ण और कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। जीवित्पुत्रिका व्रत में माताएं अपनी संतानों की सलामती व अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए पूरे दिन और पूरी रात निर्जला उपवास रखती हैं। इसे जितिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं भगवान जीमूतवाहन की विधिवत पूजा-अर्चना करती हैं।



हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है। इस बार जितिया व्रत 25 सितंबर 2024 यानी बुधवार के दिन रखा जाएगा। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इस व्रत की शुरुआत कैसे हुई और इस व्रत को क्यों रखा जाता है। आइए जानते हैं कि जितिया व्रत का इतिहास और महत्व। साथ ही जानेंगे कि इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है और इस व्रत में किस भगवान की पूजा की जाती है।

Trending Videos
jitiya vrat 2024 date and time jivitputrika vrat 2024 jitiya kyu manaya jata hai
क्यों मनाया जाता है जितिया व्रत? - फोटो : freepik
अष्टमी तिथि कब से कब तक 

इस बार आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 24 सितंबर 2024 को दोपहर 12:38 बजे पर प्रारंभ होगी और 25 सितंबर 2024 को दोपहर 12:10 बजे समाप्त होगी। इसलिए उदया तिथि के आधार पर इस साल जितिया व्रत 25 सितंबर 2024 यानी बुधवार के दिन रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
jitiya vrat 2024 date and time jivitputrika vrat 2024 jitiya kyu manaya jata hai
क्यों मनाया जाता है जितिया व्रत? - फोटो : freepik
जितिया व्रत के दिन शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:35 से सुबह 05:22 तक।
अमृत काल- 12:11 पी एम से 01:49 पी एम तक।
प्रातः सन्ध्या - सुबह 04:59 बजे से सुबह 06:10 बजे तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:12 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:13 से शाम 06:37 बजे तक।
सायाइ सन्ध्या- शाम 06:13 बजे से शाम 07:25 बजे तक।
jitiya vrat 2024 date and time jivitputrika vrat 2024 jitiya kyu manaya jata hai
क्यों मनाया जाता है जितिया व्रत? - फोटो : freepik

पूजन का शुभ मुहूर्त
जितिया व्रत में भी छठ पूजा की तरह नहाय-खाय और खरना की परंपरा है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ही मनाया जाता है। जीवित्पुत्रिका व्रत पूजन का समय शाम के चौघड़िया शुभ मुहूर्त यानी शाम 04 बजकर 43 मिनट से शाम 06 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन
jitiya vrat 2024 date and time jivitputrika vrat 2024 jitiya kyu manaya jata hai
क्यों मनाया जाता है जितिया व्रत? - फोटो : freepik

क्यों मनाया जाता है जितिया व्रत  
इस व्रत की शुरुआत के बारे में बात करें तो भविष्य पुराण के अनुसार, शिव जी ने माता पार्वती से कहा कि जो माताएं अपनी संतान की भलाई के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखती हैं, उनकी संतान के जीवन में कभी संकट नहीं आते हैं। सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही संतान का वियोग का कष्ट भी नहीं मिलता है। तब से ही संतान की सलामती के लिए जितिया व्रत रखा जाता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed