Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है, जिसे देशभर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह नवरात्रि का पर्व पितृ पक्ष के समापन के बाद सर्व पितृ अमावस्या यानी अश्विन अमावस्या के खत्म होने के अगले दिन से शुरू होता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 3 अक्तूबर यानी शनिवार से शुरू हो रहे हैं, जौ 12 अक्तूबर को समाप्त होगी। नौ दिनों तब धूमधाम से मनाया जाने वाले इस त्योहार में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। इन दिनों भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत, पूजन के साथ-साथ तमाम तरह के उपाय करते हैं। शारदीय नवरात्रि का पहला दिन अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर होता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से माता रानी खुश होती हैं। इसमें पौधों से जुड़े उपाय भी शामिल हैं। माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए आप नवरात्रि की शुरू में घर में कुछ पौधों को लगा सकते हैं।
Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन ही कर लें ये काम, माता रानी दूर करेंगी दरिद्रता
नवरात्रि के पहले दिन इन पौधों को लगाने से प्रसन्न होती हैं माता रानी
तुलसी
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना जाता है, जिसके बिना घर का आंगन अधूरा लगता है। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि से पहले घर में तुलसी जरूर लगा लें। इससे माता रानी प्रसन्न होती है और भक्तों की मुरादें पूरी करती हैं।
हरसिंगार
हरसिंगार के पौधे को भी बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपके घर ये पौधा नहीं है तो नवरात्रि के पहले दिन आप इसे लगा सकते हैं। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। नवरात्रि में आप माता रानी को हरसिंगार के फूल और माला अर्पित भी कर सकते हैं। ऐसा करने से माता रानी खुश होती हैं।
शंखपुष्पी
शंखपुष्पी के पौधे से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है। साथ ही इस सफेद और बैगनी रंग के फूलों को आप नवरात्रि की पूजा में भी इस्तेमाल कर सकते हैं और मां दुर्गे के चरणों में अर्पित कर सकते हैं। इस पौधे को भी आप नवरात्रि की शुरुआत में लगा सकते हैं।
केला
केले के पौधे को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना गया है। इसे भी आप नवरात्रि के दौरान आप घर में लगा सकते हैं और केले के पेड़ की पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख एवं समृद्धि आती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X