सब्सक्राइब करें

Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया, जानिए डेट और क्या खरीदना होगा शुभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Sat, 04 Apr 2026 01:02 AM IST
सार

Kab Hai Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर किए गए शुभ कार्य, दान-पुण्य और खरीदारी का फल अक्षय रहता है और जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आता है। यही कारण है कि, इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, नए कार्य की शुरुआत आदि जैसे शुभ काम किए जाते हैं।
 

विज्ञापन
kab hai Akshaya Tritiya 2026 Date and shopping Shubh Muhurat in hindi
Akshay Tritiya 2026 - फोटो : अमर उजाला

Kab Hai Akshay Tritiya 2026: शुभ योग के साथ वैशाख माह प्रारंभ हो चुका है और इस महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अत्यंत शुभ माना जाता है। बता दें, इस दिन को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है, जिसे आखा तीज भी कहते हैं। मान्यता है कि, इस दिन सोना-चांदी, गाड़ी-घर व अन्य चीजों की खरीदारी करना कल्याणकारी होता है। इसके शुभ प्रभाव से व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि होती हैं और घर में बरकत भी होती हैं। शास्त्रों में अक्षय तृतीया को वर्ष के सबसे शुभ मुहूर्तों में गिना जाता है, क्योंकि इसका अर्थ ही कभी न खत्म होने वाला फल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस दिन क्या खरीदना लाभकारी होता है।

Trending Videos
kab hai Akshaya Tritiya 2026 Date and shopping Shubh Muhurat in hindi
अक्षय तृतीया - फोटो : अमर उजाला

कब है अक्षय तृतीया 2026
इस साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ  19 अप्रैल को सुबह 10:50 से होगा। इसका समापन 20 अप्रैल 2026 को सुबह 7:28 पर हो रहा है।चूंकि मध्याह्नव्यापिनी तृतीया तिथि 19 अप्रैल की दोपहर में ही मिलेगी। इसलिए अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी।

April 2026 Vivah Muhurat: अप्रैल में खत्म होंगे खरमास,नोट करें विवाह की सभी शुभ तारीखें और समय

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai Akshaya Tritiya 2026 Date and shopping Shubh Muhurat in hindi
अक्षय तृतीया - फोटो : adobe stock
अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
  • अक्षय तृतीया पर सोना और चांदी खरीदना शुभ होता है। यह सुख-समृद्धि और वैभव का प्रतीक है। इस दिन इसे घर लाने पर बरकत होती हैं और खुशियां बढ़ती हैं।
  • आप भगवान के लिए नए वस्त्र की खरीदारी भी कर सकते हैं। इससे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।
 

Vastu Tips: अगर आपके भी बेडरूम में रखी हैं ये चीजें तो तुरंत बाहर करें, सेहत और रिश्तों को करता है कमजोर

kab hai Akshaya Tritiya 2026 Date and shopping Shubh Muhurat in hindi
अक्षय तृतीया - फोटो : adobe stock
  • अक्षय तृतीया के दिन नए वाहन, घर या किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। यह लाभकारी होता है और सभी तरह की बाधाएं भी दूर होती हैं।
  • इस दिन आप पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और मान-सम्मान बढ़ता है।
 

4 महीने बाद केतु करेंगे नक्षत्र पद गोचर, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ


 
विज्ञापन
kab hai Akshaya Tritiya 2026 Date and shopping Shubh Muhurat in hindi
अक्षय तृतीया - फोटो : adobe stock
  • तुलसी का पौधा घर लाना बेहद शुभ होता है। इससे देवी लक्ष्मी का वास घर में होता है।
  • पीले रंग की वस्तुएं खरीदना भी अच्छा माना जाता है। इससे समृद्धि और शुभता बढ़ती हैं।
 

Door Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी ना लगाएं ऐसी तस्वीरें, बढ़ती है अशुभता और आती है दरिद्रता

 

Vastu Tips: घर में रख ली ये पांच चीजें तो कभी नहीं होगी धन की कमी, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed