सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Guru Purnima 2026: कब है गुरु पूर्णिमा ? जानें डेट और इस दिन क्या करना होगा शुभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Thu, 23 Apr 2026 11:31 AM IST
सार

Guru Purnima 2026: हिंदू धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि यह पूरी तरह से गुरु को समर्पित मानी जाती है। इस दिन अपने गुरु, शिक्षक या जीवन में मार्गदर्शन देने वाले व्यक्ति के प्रति आभार व्यक्त करना बेहद शुभ होता है।
 

विज्ञापन
kab hai Guru Purnima 2026 Date and Significance in Hindi
Guru Purnima 2026 - फोटो : अमर उजाला

Guru Purnima 2026: हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा भाव से कृतज्ञता व्यक्त करने का सर्वश्रेष्ठ अवसर है। शास्त्रों में इस पावन तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था, जिन्होंने मानव जीवन को दिशा देने वाले चारों वेदों का ज्ञान व्यवस्थित रूप से दुनिया को दिया है। इसलिए उन्हीं के सम्मान में गुरु पूर्णिमा का खास पर्व देशभर में मनाया जाता है। साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थानों में पूजा-पाठ का भव्य आयोजन किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 में यह पर्व कब मनाया जाएगा।



Nirjala Ekadashi 2026: इस साल कब है निर्जला एकादशी ? जानिए डेट और किन चीजों का दान होगा लाभकारी
Shivling Puja: सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीजें, भगवान शिव की बरसेगी विशेष कृपा

Trending Videos
kab hai Guru Purnima 2026 Date and Significance in Hindi
Guru Purnima 2026 - फोटो : adobe stock

गुरु पूर्णिमा 2026 कब है ?

  • पंचांग के अनुसार, इस साल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई 2026 को शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगी।
  • पूर्णिमा तिथि का समापन 29 जुलाई 2026 को रात 8 बजकर 5 मिनट पर माना जा रहा है।
  • उदया तिथि के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।

Jagnnath Rath Yatra 2026: कब से शुरू हो रही है जगन्नाथ रथ यात्रा? जानें तिथि, महत्व और अनोखी परंपराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai Guru Purnima 2026 Date and Significance in Hindi
Guru Purnima 2026 - फोटो : adobe stock

गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करें

  • गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुओं के प्रति सम्मान व्यक्त करें।
  • अपने गुरु या शिक्षक को सम्मान दें, उनका आशीर्वाद भी लें।
  • इस शुभ अवसर पर ॐ गुरवे नमः का जाप करें।
  • गुरु पूर्णिमा पर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र व धन का दान करें।
  • बच्चों में पुस्तकें या शिक्षा से जुड़ी चीजों का दान करें।
  • आध्यात्मिक ग्रंथों का पाठ करें।

Vastu Tips For Balcony: बालकनी में रखी ये चीजें बनती हैं दुखों का कारण, खुशियों पर भी पड़ता है असर
Kab Hai Sawan 2026: कब शुरू होगा सावन और किस दिन है रक्षा बंधन ? यहां जानें

kab hai Guru Purnima 2026 Date and Significance in Hindi
Guru Purnima 2026 - फोटो : adobe stock
अवश्य करें इन मंत्रों का जाप

गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात्॥

Lucky Colors: कौन सा रंग आपके लिए होगा शुभ, जिसमें छिपा है तरक्की का राज

गुरु मंत्र
ॐ गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरः।
गुरु साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥

Vaishakh Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा पर इन चीजों का दान होगा लाभकारी, धन लाभ के खुलेंगे मार्ग

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी से जुड़े ये आसान उपाय दूर करेंगे दिक्कतें, घर-परिवार में आएंगी खुशियां



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed