फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaturmas 2026: 25 जुलाई से लगेगा चातुर्मास, जानें फिर कब निकलेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त

Thu, 23 Jul 2026 03:27 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 23 Jul 2026 03:27 PM IST
सार

Chaturmas 2026: 25 जुलाई से चातुर्मास लगने जा रहा है। इसके बाद 20 नवंबर 2026 को यह समाप्त होगा, क्योंकि इस दिन देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। इसी के साथ एक बार फिर शुभ-मांगलिक कार्य प्रारंभ होंगे।

विज्ञापन
kab lagega Chaturmas 2026 date tithi and know wedding dates after chaturmas
चातुर्मास 2026 - फोटो : AI

Chaturmas 2026: हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं, तब विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण समेत सभी प्रकार के शुभ कार्यों पर रोक लग जाती हैं। भगवान विष्णु के देवउठनी एकादशी पर जागने के बाद ही दोबारा शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। मान्यता है कि इस दौरान महादेव पूरी सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। इसलिए चातुर्मास का समय पूजा-पाठ, जप, दान और सात्विक जीवन अपनाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में चातुर्मास कब से शुरू होगा और इसके बाद विवाह के शुभ मुहूर्त कब मिलेंगे।


Nag Panchami 2026: अगस्त में कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, पूजा की विधि और मंत्र

kab lagega Chaturmas 2026 date tithi and know wedding dates after chaturmas
चातुर्मास 2026 - फोटो : अमर उजाला

कब से शुरू होगा चातुर्मास?
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ होगी। 25 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। चूंकि 25 जुलाई को सूर्योदय के समय एकादशी तिथि रहेगी, इसलिए उदया तिथि के अनुसार इसी दिन देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा और इसी दिन से चातुर्मास का आरंभ माना जाएगा।
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, जानें कितने पड़ेंगे सोमवार और किस विधि से करें महादेव की पूजा

kab lagega Chaturmas 2026 date tithi and know wedding dates after chaturmas
चातुर्मास 2026 - फोटो : Adobe Stock

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:45 बजे से 5:29 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:19 बजे से दोपहर 1:11 बजे तक


व्रत पारण का समय
ज्योतिषियों के अनुसार, देवशयनी एकादशी के व्रत का पारण 26 जुलाई को किया जाएगा। इस दिन व्रत सुबह 5:39 से 8:22 तक खोल सकते हैं।
Sawan Shivratri 2026: इस बार कब पड़ेगी सावन शिवरात्रि ? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और जलाभिषेक का सही समय
चातुर्मास के बाद कब से शुरू होंगे विवाह?
साल 2026 में देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन विष्णु जी चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास खत्म होगा और विवाह के लिए शुभ मुहूर्त बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
kab lagega Chaturmas 2026 date tithi and know wedding dates after chaturmas
चातुर्मास 2026 - फोटो : freepik

नवंबर 2026 विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 21 नवंबर 2026, शनिवार
  • 24 नवंबर 2026, मंगलवार
  • 25 नवंबर 2026, बुधवार
  • 26 नवंबर 2026, बृहस्पतिवार

Raksha Bandhan 2026: क्या इस बार रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण ? जानें समय और क्या कहते हैं ज्योतिषी

विज्ञापन
kab lagega Chaturmas 2026 date tithi and know wedding dates after chaturmas
चातुर्मास 2026 - फोटो : freepik
दिसंबर 2026 विवाह के शुभ मुहूर्त
  • 2 दिसंबर 2026, बुधवार
  • 3 दिसंबर 2026, बृहस्पतिवार
  • 4 दिसंबर 2026, शुक्रवार
  • 5 दिसंबर 2026, शनिवार
  • 6 दिसंबर 2026, रविवार
  • 11 दिसंबर 2026, शुक्रवार
  • 12 दिसंबर 2026, शनिवार
 

Chaturmas 2026: 25 जुलाई से वर्जित होंगे मांगलिक कार्य, सुख-समृद्धि के लिए चातुर्मास में करें राशि अनुसार उपाय

Hariyali Teej 2026: अगस्त में कब मनाई जाएगी हरियाली तीज ? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed