फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Shivratri 2026: इस बार कब पड़ेगी सावन शिवरात्रि ? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और जलाभिषेक का सही समय

Wed, 22 Jul 2026 08:49 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 22 Jul 2026 08:49 PM IST
सार

Sawan Shivratri 2026: सावन माह की शिवरात्रि सभी शिव भक्तों के लिए खास होती है। मान्यता है कि, इस दिन विधि-विधान से व्रत रखकर शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं
 

विज्ञापन
Sawan Shivratri 2026 Date shubh muhurat know kab hai Sawan Shivratri
Sawan Shivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

Sawan Shivratri 2026: साल में 12 शिवरात्रि मनाई जाती है, जिनमें सावन माह की शिवरात्रि को सबसे विशेष माना गया है। यह तिथि महाकाल के भक्तों के लिए सबसे खास मानी जाती है, क्योंकि इस दिन पूजा-व्रत करने से बड़े से बड़े संकट का निवारण होता है। इसके अलावा कांवड़ यात्रा से लाया गया पवित्र जल शिवलिंग पर इसी तिथि पर अर्पित करते हैं, इसलिए इसे जलाभिषेक का महापर्व भी कहा जाता है। बता दें, सावन महीने में शिवरात्रि के अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिवालयों में उमड़ती है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई आराधना से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, 2026 में सावन शिवरात्रि कब मनाई जाएगी।


Most Attractive Zodiac: इन राशि वालों का आकर्षण होता है सबसे तेज, हर कोई करना चाहता है दोस्ती

Sawan Shivratri 2026 Date shubh muhurat know kab hai Sawan Shivratri
सावन शिवरात्रि 2026 - फोटो : adobe
सावन शिवरात्रि 2026 कब है?
  • ज्योतिषियों के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त 2026 को प्रातः 4 बजकर 54 मिनट पर प्रारंभ होगी। 
  • यह तिथि 12 अगस्त 2026 को रात्रि 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। 
  • चूंकि शिवरात्रि का पर्व निशीथ काल के आधार पर मान्य होता है, इसलिए 11 अगस्त 2026 को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी।

Grahan In August 2026: अगस्त में सूर्य और चंद्र ग्रहण का साया, जानें डेट और इसका समय

Sawan Shivratri 2026 Date shubh muhurat know kab hai Sawan Shivratri
सावन शिवरात्रि 2026 - फोटो : adobe
सावन शिवरात्रि 2026 शुभ मुहूर्त
  • ब्रह्म मुहूर्त: प्रात- 4:22 बजे से 5:05 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक
  • निशीथ मुहूर्त- रात्रि 12:05 बजे से 12:48 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Shivratri 2026 Date shubh muhurat know kab hai Sawan Shivratri
सावन शिवरात्रि 2026 - फोटो : adobe
सावन शिवरात्रि पर करें ये 5 काम
  • सुबह सबसे पहले महादेव की पूजा करें और उन्हें जल चढ़ाएं।
  • इस दिन सफेद चीजों का दान करें और खीर का भोग महादेव को लगाएं।
  • शिव चालीसा का पाठ करें और महादेव के नामों का जप भी अवश्य करें।
  • सुहागिनों को श्रृंगार का सामान दान करें और उनका आशीर्वाद लें।
  • शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर चढ़ाएं।

इन मंत्रों के साथ करें जलाभिषेक
  • ॐ नमः शिवाय।
  • ॐ महेश्वराय नमः।
  • ॐ नमो नीलकण्ठाय।
  • ॐ पार्वतीपतये नमः।
  • ॐ पशुपतये नमः।
  • ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय॥
  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
  • ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
  • ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः।
  • श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः।
  • ॐ शर्वाय नमः।
  • ॐ विरूपाक्षाय नमः।
  • ॐ विश्वरूपिणे नमः।
  • ॐ कपर्दिने नमः।
  • ॐ भैरवाय नमः।
  • ॐ शूलपाणये नमः।
  • ॐ ईशानाय नमः।

Bhadli Navami 2026: मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ तिथि है भड़ली नवमी, जानिए महत्व और पूजा विधि

Devshayani Ekadashi 2026: 24 या 25 जुलाई कब है देवशयनी एकादशी? जानें सही तिथि और पारण का समय

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed