फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami 2026: अगस्त में कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, पूजा की विधि और मंत्र

Wed, 22 Jul 2026 03:57 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 22 Jul 2026 03:57 PM IST
सार

Nag panchami 2026: नाग पंचमी के दिन नागों की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और परिवार को सर्पदंश के भय से सुरक्षा मिलती है। आइए जानते हैं नाग पंचमी 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त।

विज्ञापन
Nag panchami 2026 date and time Puja Mantra Know the significance of nag panchami kab hai
Nag Panchami 2026 - फोटो : AI
Nag panchami 2026: नाग पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे हर वर्ष सावन मास में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दिन नाग देवताओं की पूजा की जाती है और उन्हें दूध अर्पित किया जाता है। आमतौर पर यह पर्व हरियाली तीज के लगभग दो दिन बाद पड़ता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन नागों की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और परिवार को सर्पदंश के भय से सुरक्षा मिलती है। इस अवसर पर विशेष रूप से 12 प्रमुख नागों की आराधना की जाती है, अनन्त, वासुकी, शेष, पद्म, कम्बल, कर्कोटक, अश्वतर, धृतराष्ट्र, शंखपाल, कालिया, तक्षक और पिंगल। आइए जानते हैं नाग पंचमी 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त।


नाग पंचमी 2026: तिथि और मुहूर्त
वर्ष 2026 में नाग पंचमी 17 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ समय सुबह 05:51 बजे से 08:29 बजे तक रहेगा। पंचमी तिथि 16 अगस्त 2026 को शाम 04:52 बजे से आरंभ होकर 17 अगस्त 2026 को शाम 05:00 बजे तक रहेगी।
Nag panchami 2026 date and time Puja Mantra Know the significance of nag panchami kab hai
नाग पंचमी पूजा मन्त्र - फोटो : adobe stock

नाग पंचमी पूजा मन्त्र
सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः।
ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥

अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥
एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।
सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः।
तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥

Nag panchami 2026 date and time Puja Mantra Know the significance of nag panchami kab hai
नाग पंचमी पूजा विधि - फोटो : adobe stock

नाग पंचमी पूजा विधि

  • नाग पंचमी के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद भगवान शिव के साथ नाग देवता की भी श्रद्धापूर्वक पूजा करें।
  • पूजा स्थल पर नाग देवता की तस्वीर स्थापित करें या मिट्टी से उनका स्वरूप बनाएं।
  • नाग देवता की प्रतिमा को लाल कपड़े पर स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nag panchami 2026 date and time Puja Mantra Know the significance of nag panchami kab hai
नाग पंचमी पूजा विधि - फोटो : adobe stock
  • इसके बाद हल्दी, रोली, अक्षत, कच्चा दूध और पुष्प अर्पित करें।
  • तांबे के पात्र से जल और दूध अर्पित कर अभिषेक करें।
  • यदि संभव हो, तो इस दिन रुद्राभिषेक कराना शुभ माना जाता है। साथ ही मंदिर में चांदी के नाग-नागिन के जोड़े का दान करना भी पुण्यदायी माना जाता है।
विज्ञापन
Nag panchami 2026 date and time Puja Mantra Know the significance of nag panchami kab hai
Nag Panchami - फोटो : adobe stock

नाग पंचमी का महत्व
नाग पंचमी का पर्व पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु शिव मंदिरों और नाग देवता के स्थानों पर जाकर विशेष पूजा करते हैं। मान्यता है कि नागों की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

Devshayani Ekadashi 2026: 24 या 25 जुलाई कब है देवशयनी एकादशी? जानें सही तिथि और पारण का समय 
Sawan 2026: सावन में इन मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत, दूर होंगे कर्ज और दुख

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed