फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर राशि के अनुसार करें उपाय, करियर और आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

Thu, 23 Jul 2026 01:18 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Jul 2026 01:18 PM IST
सार

देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह के लिए क्षीर सागर में योगनिद्रा में जाते हैं और इसी के साथ चार महीने तक चातुर्मास आरंभ हो जाता है। ऐसे में देवशयनी एकादशी पर राशिनुसार कुछ उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं।

विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2026 Astro Remedies For Career Growth According To Zodiac Sign
देवशयनी एकादशी उपाय - फोटो : अमर उजाला
देवशयनी एकादशी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इसे हरिशयनी एकादशी, पद्मा एकादशी या तुरी एकादशी भी कहते हैं। इस बार देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई जुलाई को रखा जाएगा और इसी दिन से चातुर्मास भी शुरू हो जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के शयन में जाने की कथा प्रचलित है, जिसके अनुसार चार महीनों तक भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को जागते हैं। यह चार महीने 'चातुर्मास' कहलाते हैं, जिनमें विवाह, गृहप्रवेश आदि शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। आइए जानते है इस दिन राशिनुसार क्या-क्या दान करना शुभ होता है।
Devshayani Ekadashi 2026 Astro Remedies For Career Growth According To Zodiac Sign
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इन राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन आटा, चीनी, गुड़, सत्तू,फल या मीठे व्यंजनों का दान करना चाहिए । इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति धन लाभ होता है।
 
Devshayani Ekadashi 2026 Astro Remedies For Career Growth According To Zodiac Sign
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। देवशयनी एकादशी पर सफेद वस्त्रों, दूध, दही,चावल आदि का दान करना भी बहुत फलदाई होगा। इससे धन लाभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2026 Astro Remedies For Career Growth According To Zodiac Sign
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन और कन्या राशि
इन राशियों के स्वामी बुध होते हैं। मिथुन और कन्या राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी पर मूंग की दाल, हरी सब्जियां और गाय को चारा दान करना चाहिए। इस उपाय से सुख समृद्धि और धन का लाभ मिलेगा और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा हासिल होगी। 
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2026 Astro Remedies For Career Growth According To Zodiac Sign
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
देवशयनी एकादशी पर धन में वृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के लिए कर्क राशि के लोगों को चांदी, मोती, खीर, चावल, चीनी, घी और जल का दान करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed