Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन अर्घ्य के साथ करें इन शुभ मंत्रों का उच्चारण, चंद्र देव होंगे प्रसन्न
Karwa Chauth Arghya Mantra and Vidhi: करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देना व्रत की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है। सही विधि और मंत्रों से अर्घ्य देने पर चंद्र देव प्रसन्न होते हैं और सुहागन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
करवा चौथ पर अर्घ्य देने का मंत्र
करवा चौथ के दिन रात्रि 8 बजकर 13 मिनट पर चन्द्रमा उदित होंगे। उस समय पहले चन्द्रमा की पूजा की आएगी और इसके बाद अर्घ्य दिया जाएगा।
चंद्रमा को अर्घ्य देते समय नीचे दिए मंत्रो का उच्चारण करें-
गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते।
गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥
अर्घ्य के दौरान मंत्र जाप के अतरिक्त भी आप चंद्रदेव के इन मंत्रो का जाप भी कर सकती हैं।
ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:
ॐ सों सोमाय नम:
ॐ भूर्भुव: स्व: अमृतांगाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात्।
नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम। ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम।।
करवा चौथ पर इस विधि से दें चंद्रमा को अर्घ्य
- करवा चौथ की अत्री को जब चन्द्रमा उदित हो तो पूजा की थाली और जल से भरा कलश रखें।
- कलश में कच्चा दूध, गंगाजल, अक्षत्, फूल, सफेद चंदन आदि डाल दें।
- अब इसके बाद छलनी से चंद्र देव के दर्शन करें।
- चंद्रदेव को प्रणाम करके धीरे-धीरे अर्घ्य दें।
- इस दौरान अर्घ्य मंत्र का उच्चारण करें।
- इसके बाद पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करें।
- इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण करके व्रत को पारण करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X