फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Magh Purnima 2021: माघ पूर्णिमा पर ये उपाय आपकी आर्थिक परेशानी का करेंगे निदान

Tue, 23 Feb 2021 06:54 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 23 Feb 2021 06:54 AM IST
विज्ञापन
Magh Purnima 2021 do these remedies for getting auspicious outcome
माघ पूर्णिमा 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

Magh Purnima 2021: माघ पूर्णिमा तिथि 27 फरवरी शनिवार के दिन पड़ रही है। हिन्दू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है। हिन्दू मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान करने वाले मनुष्यों पर भगवान माधव प्रसन्न रहते हैं और उन्हें सुख-सौभाग्य, धन-संतान और मोक्ष प्रदान करते हैं। माघ पूर्णिमा पर दान, हवन, व्रत और जप किए जाते हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई प्रकार के शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं - 



 

Magh Purnima 2021 do these remedies for getting auspicious outcome
तुलसी पौधा - फोटो : अमर उजाला
तुलसी पौधे की करें आराधना 

पूर्णिमा की रात को माता लक्ष्मी के स्वागत करने के लिए पूर्णिमा की सुबह-सुबह स्नान कर तुलसी को भोग, दीपक और जल अवश्य चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसके अलावा पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी के मंत्र का जाप भी करना चाहिए।

Magh Purnima 2021 do these remedies for getting auspicious outcome
चंद्र देव - फोटो : अमर उजाला
मन की शांति पाने के लिए करें उपाय

मानसिक शांति पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:" या " ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:. " मंत्र का जप करते हुए अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से आपकी मानसिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Magh Purnima 2021 do these remedies for getting auspicious outcome
मां लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक लाभ पाने के लिए करें यह काम

पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उन पर हल्दी से तिलक करें। अगले दिन इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर वहां रख दें जहां आप अपना धन रखते हैं। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।

विज्ञापन
Magh Purnima 2021 do these remedies for getting auspicious outcome
चंद्रमा - फोटो : Pixabay
दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए करें ये उपाय

पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने और दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन व्रत करने के साथ चंद्रोदय होने के बाद दोनों पति-पत्नी को संयुक्त रूप से गाय के दूध से चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इससे दंपत्य जीवन सुखमय रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed