फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Magh Gupt Navratri 2021: 12 फरवरी से शुरू हैं गुप्त नवरात्रि, दसमहाविद्याओं की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Mon, 08 Feb 2021 04:28 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 08 Feb 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
Magha Gupta Navratri 2021 Secret Navratri begins from February 12 chant these mantras to get the blessings of the religious In
माघ गुप्त नवरात्रि 2021

माघ मास में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। 12 फरवरी दिन शुक्रवार से गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। इस नवरात्रि में मां आदिशक्ति की दस महाविद्याओं की पूजा का विधान है। गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना करने वालों के लिए विशेष महत्व रखती है। गुप्त नवरात्रि की पूजा गुप्त रूप से की जाती है। मां दुर्गा की ये दस महाविद्याएं साधक को कार्य सिद्धि प्रदान करती हैं। गुप्त नवरात्रि में आप भी मां की दस महाविद्याओं का पूजन और मंत्र जाप करके उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। ये दस विद्याएं इस प्रकार है- काली, तारा, षोडशी, त्रिपुरसुन्दरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, भैरवी, धूमावती, बगला, मातंगी, कमला। तो चलिए जानते हैं इनके बीज मंत्र....

Magha Gupta Navratri 2021 Secret Navratri begins from February 12 chant these mantras to get the blessings of the religious In
माघ गुप्त नवरात्रि 2021 मां काली
माता काली

मां दुर्गी का दस महाविद्याओं में काली को प्रथम महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। ये साधक को समस्त सिद्धि प्रदान करने वाली हैं। सिद्धि प्राप्ति, विजय प्राप्ति आदि के लिए इनकी पूजा की जाती है। माता काली का स्वाभाव बहुत जी जल्दी रूष्ट और बहुत ही जल्दी प्रसन्न होने वाला है। साधक को एकनिष्ठता और पवित्र मन से इनकी आराधना करनी चाहिए। मां काली की कृपा प्राप्त करने के लिए उक्त मंत्र का जाप करें।


'ॐ क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं हूं हूं दक्षिण कालिके क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं हूं हूं स्वाहा।

Magha Gupta Navratri 2021 Secret Navratri begins from February 12 chant these mantras to get the blessings of the religious In
माघ गुप्त नवरात्रि 2021 तारा देवी
तारा देवी

इन्हों तांत्रिको की मुख्य देवी माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सर्वप्रथम महर्षि वशिष्ठ ने देवी तारा की आराधना की थी। मान्यताओं के अनुसार इन्ही की आराधना करके महर्षि वशिष्ठ ने सिद्धियां प्राप्त की थी। इनकी आराधना करने से साधक को आर्थिक उन्नति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इनका आराधना मंत्र...


'ॐ ऐं ओं क्रीं क्रीं हूं फट्।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Magha Gupta Navratri 2021 Secret Navratri begins from February 12 chant these mantras to get the blessings of the religious In
माघ गुप्त नवरात्रि 2021 षोडशी देवी
माता षोडशी या त्रिपुर सुंदरी

गुप्त नवरात्रि में दुर्गा की दसमहाविद्याओं में से त्रिपुरासुन्दरी भी एक हैं। दस महाविद्याओं में से ये तीसरी महाविद्या हैं। माता त्रिपुर सुंदरी को ललिता, लीलावती, लीलामती, ललिताम्बिका, लीलेशी, लीलेश्वरी, राज राजेश्वरी भी कहा जाता है। इनकी आराधना करने से साधक को हर सफलता की प्राप्ति होती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान इस मंत्र के द्वारा मां षोडशी की पूजा करके उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है। इनका मंत्र इस प्रकार है।   


1. 'श्री ह्रीं क्लीं ऐं सौ: ॐ ह्रीं क्रीं कए इल ह्रीं सकल ह्रीं सौ: ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं नम:।'

 2. ऐं ह्नीं श्रीं त्रिपुर सुंदरीयै नम:

विज्ञापन
Magha Gupta Navratri 2021 Secret Navratri begins from February 12 chant these mantras to get the blessings of the religious In
माघ गुप्त नवरात्रि 2021 भुवनेश्वरी देवी
भुवनेश्वरी

माता भुवन्श्वरी को शताक्षी और शाकम्भरी नाम से भी जाना जाता है। इनकी पूजा से साधक को सूर्य के तेज समान ऊर्जा की प्राप्ति होती है। संतान प्राप्ति के लिए माता भुवनेश्वरी की आराधना बहुत शुभफलदायी मानी जाती है। इनकी पूजा का मंत्र इस प्रकार से है।


'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं सौ: भुवनेश्वर्ये नम: या ह्रीं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed