{"_id":"676125cf7e83099a3808eba2","slug":"mahakumbh-2025-bring-these-items-from-mahakumbh-for-good-luck-and-peace-2024-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maha Kumbh 2025: महाकुंभ से घर में जरूर लाएं ये चीजें, बदल जाएगी किस्मत","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ से घर में जरूर लाएं ये चीजें, बदल जाएगी किस्मत
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 18 Dec 2024 07:01 AM IST
सार
Importance of Maha Kumbh 2025: सनातन धर्म में पौष पूर्णिमा को बहुत ही शुभ माना जाता है। 13 जनवरी से यह महाकुंभ मेला आरंभ होगा और 26 फरवरी को समाप्त होगा। धार्मिक मान्यता है कि महाकुंभ से शुभ चीजें लाने से व्यक्ति को खुशियां मिलती हैं और उसका जीवन खुशहाल हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
महाकुंभ 2025
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Things to Bring From Maha Kumbh: महाकुंभ का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। इस बार महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हो रही है। वहीं, इसका समापन 26 फरवरी को होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाकुंभ में स्नान करने से जातक को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी पापों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। यदि कोई व्यक्ति महाकुंभ के शाही स्नान के दिन स्नान करता है, तो उसे सभी प्रकार के पापों से छुटकारा मिलता है, उनसे छुटकारा मिलता है।
ऐसा माना जाता है कि यदि आप महाकुंभ से शुभ चीजें लाते हैं, तो आपके घर और परिवार में हमेशा शांति और खुशी बनी रहेगी और आप सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्त हो जाएंगे। महाकुंभ के दौरान कुछ खास चीजें लेकर आना परिवार में समृद्धि, शांति और किस्मत को चमकाने का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो महाकुंभ से घर लानी चाहिए।
गंगा जल
महाकुंभ से गंगा जल लेकर घर में रखना शुभ होता है। गंगा जल को पवित्र माना जाता है और यह घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाने का माध्यम माना जाता है। इसे घर के पूजा स्थान पर रखें, इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और परिवार से कलह का दूर होती है।
3 of 5
महाकुंभ 2025
- फोटो : अमर उजाला।
संगम की मिट्टी
संगम की पवित्र मिट्टी को भी घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थल पर रखें, इससे घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का प्रवाह होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महाकुंभ 2025
- फोटो : Adobe stock
तुलसी के पत्ते
महाकुंभ में तुलसी के पत्ते का भी खास महत्व होता है। इन्हें घर में रखना परिवार के लिए सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बनता है। तुलसी को घर में रखने से शांति का वातावरण बनता है और दरिद्रता दूर होती है।
विज्ञापन
5 of 5
महाकुंभ 2025
- फोटो : freepik
शिवलिंग या पारस पत्थर
शिवलिंग या पारस पत्थर को महाकुंभ से लेकर आना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसे घर में पूजा स्थल पर रखना विशेष लाभकारी होता है, जिससे घर में समृद्धि आती है और जीवन में खुशियां बढ़ती हैं। इन पवित्र और शुभ वस्त्रों को महाकुंभ से घर लाने से न सिर्फ परिवार में शांति रहती है, बल्कि यह घर में खुशहाली और समृद्धि आती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।