Mauni Amavasya 2021: आज (11 फरवरी 2021, गुरुवार) मौनी अमावस्या है। यह अमावस्या धार्मिक-आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या माघ महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों या तीर्थ में स्नान से पुण्य की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्याा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों का भाग्य बदल सकता है। आइए, जानते हैं वो खास उपाय जिनको करने से पल भर में आपका भाग्योदय हो सकता है।
Mauni Amavasya 2021: मौनी अमावस्या पर आज करें ये पांच काम, जीवनभर नहीं रहेगी धन की कमी, दूर होंगे सारे दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाना चाहिए। यह उपाय आपकी मनोकामना को पूर्ण करने में बेहद कारगर साबित हो सकता है।
आपके जीवन में अगर कहीं तरह की परेशानियां चल रही हैं तो आप मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद किसी भी तालाब में जाकर मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।
अगर आपके घर में भी पारिवारिक कलह रहती है तो मौनी अमावस्या के दिन तिल से बनी रोटी गाय को खिलाएं। इस उपाय को करने से घर की समस्त समस्याएं दूर हो जाती हैं।
अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहें हैं तो मौनी अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता लक्ष्मी को चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस उपाय को करने से घर से दरिद्रता दूर हो जाती है।