Mohini Ekadashi 2026: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह तिथि भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की उपासना को समर्पित है। इस साल 27 अप्रैल 2026 को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन विष्णु जी की श्रद्धा और नियम से पूजा करने पर समस्त परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की आराधना के साथ कुछ सरल उपाय भी किए जाएं, तो उनका फल कई गुना बढ़ जाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में आइए इन उपायों को जानते हैं।
Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी से जुड़े ये आसान उपाय दूर करेंगे दिक्कतें, घर-परिवार में आएंगी खुशियां
Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा के साथ-साथ कुछ सरल उपाय करना भी शुभ होता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
तुलसी के पास दीपक जलाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी पर शाम के समय तुलसी के पौधे की जड़ में घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
Vaishakh Purnima 2026: कब है वैशाख पूर्णिमा ? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
पीले रंग का भोग अर्पित करें
भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए मोहिनी एकादशी के दिन केसरिया भात, केला, आम और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है।
enus Transit: शुक्र का स्वराशि वृषभ में गोचर, इन राशियों का चमक उठेगा भाग्य और मिलेंगे अच्छे अवसर
मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं
मान्यताओं के अनुसार, एकादशी की शाम घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। यह उपाय घर में लक्ष्मी का आगमन कराता है और दरिद्रता को दूर करता है।
Budhaditya Rajyog 2026: बुधादित्य योग से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-परीक्षा में मिलेगा अच्छा रिजल्ट
विष्णु चालीसा का पाठ करें
मोहिनी एकादशी के दिन संध्या के समय विष्णु चालीसा या ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। इससे मन शांत होता है और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है।
केले के पेड़ की पूजा करें
केले के पेड़ को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। मोहिनी एकादशी के दिन इसकी जड़ में हल्दी की गांठ अर्पित कर पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और अच्छे रिश्तों के योग बनते हैं।
पीले वस्त्र पहनें और दान करें
मोहिनी एकादशी पर पीले वस्त्र पहनना और जरूरतमंदों को पीले कपड़े, चना दाल या हल्दी का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। इससे भाग्य मजबूत होता है।
Jagnnath Rath Yatra 2026: कब से शुरू हो रही है जगन्नाथ रथ यात्रा? जानें तिथि, महत्व और अनोखी परंपराएं
Ketu Gochar 2026: केतु नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X