Navratri Puja According To The Zodiac: आज यानी 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इसका समापन 05 अक्टूबर को होगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी के भक्त व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक माता की आराधना करते हैं। नवरात्रि के ये पावन दिन शुभ कार्यों के लिए बेहद ही उत्तम माने जाते हैं। इन दिनों कई शुभ कार्य किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं, जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। नवरात्र के दिनों में सच्चे मन और सही तरीके से पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जो जातक अपनी राशि अनुसार इन 9 दिनों में मां अम्बे की पूजा करते हैं उन्हें मनोवांछित फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं मां दुर्गा से वरदान पाने के लिए राशि अनुसार किन देवी की आराधना करनी चाहिए।
Navratri 2022: मां दुर्गा से चाहिए सौभाग्य का वरदान तो राशि अनुसार करें पूजा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को स्कंदमाता की पूजा करना शुभ फल प्रदान करेगी। मेष राशि के जातक माता रानी को दूध से बनी मिठाई और लाल पुष्प चढ़ाना चाहिए और सिद्धकुंजिका स्रोत का पाठ करें।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को महागौरी की आराधना करनी चाहिए। वृषभ राशि के जातकों को महागौरी को सफेद फूल और सफेद चंदन अर्पित करना चाहिए। दुर्गा सप्तशती का पाठ आपकी आर्थिक स्थिति सुधारेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप को पूजना चाहिए। मिथुन राशि के लोग घर-परिवार में सुख-शांति की कामनापूर्ति के लिए माता रानी का हर रोज स्मरण करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को मां शैलपुत्री की आराधना करनी चाहिए। मां शैलपुत्री का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें दही, चावल और बताशे का भोग लगाएं। ये आपको शारिरिक कष्टों से छुटकारा प्रदान करेगा।