सब्सक्राइब करें

Nirjala Ekadashi Wishes: आज है साल की सबसे पुण्यदायी एकादशी, इन खास संदेशों से दें अपनों को शुभकामनाएं

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 25 Jun 2026 06:18 AM IST
सार

Nirjala Ekadashi 2026: आज है साल की सबसे पुण्यदायी एकादशी। जानें इसका महत्व और भेजें अपनों को ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स।

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2026 Wishes Messages WhatsApp Facebook Quotes in Hindi
निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

Ekadashi Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार एक साल में कुल 24 एकादशी तिथियां आती हैं, और हर एक का सीधा संबंध भगवान श्रीहरि विष्णु से जोड़ा गया है। हर महीने के दोनों पक्षों यानी कृष्ण और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को ग्यारस या एकादशी के नाम से जाना जाता है। इन सभी एकादशियों में ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को सबसे कठिन और सबसे अधिक पुण्यदायी माना गया है, क्योंकि इस दिन व्रती बिना जल ग्रहण किए पूरा उपवास रखते हैं। इसी खास परंपरा के कारण इसे निर्जला एकादशी कहा जाता है, और इसका एक और नाम भीमसेनी एकादशी भी है। पौराणिक मान्यता के अनुसार पांडवों में सबसे बलशाली माने जाने वाले भीम ने यही एकमात्र एकादशी व्रत रखा था, इसलिए उनके नाम से जुड़ी यह एकादशी आज भी इस नाम से जानी जाती है। इस बार निर्जला एकादशी आज, यानी 25 जून को मनाई जा रही है। इस पावन मौके पर आप अपने प्रियजनों को कुछ खास कोट्स के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं, या इन्हें अपने सोशल मीडिया स्टेटस के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Nirjala Ekadashi 2026 Wishes Messages WhatsApp Facebook Quotes in Hindi
निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

यस्य स्मरण मात्रेण जन्मसंसारबन्धनात्।
विमुक्तो भवति सद्यो जायते बुद्धिसत्तमः॥
निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं

Nirjala Ekadashi 2026 Wishes Messages WhatsApp Facebook Quotes in Hindi
निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

बिन जल के जो व्रत करे, मन में रखे विश्वास।
विष्णु कृपा बरसे उस पर, पूरण हो हर आस॥
निर्जला एकादशी की बहुत-बहुत बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2026 Wishes Messages WhatsApp Facebook Quotes in Hindi
निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
जो रखे यह व्रत श्रद्धा से, उसका जीवन हो मंगलमय॥
निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2026 Wishes Messages WhatsApp Facebook Quotes in Hindi
निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

तपस्या का यह पावन दिन, संयम की यह रीत।
विष्णु जी का आशीर्वाद मिले, बने सफल हर मीत॥
निर्जला एकादशी की हार्दिक बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed